Kasganj News: चोरों ने दो घरों में की चोरी, मुकदमा दर्ज

Kasganj News: थाना अमांपुर कस्बे के सुभाष नगर में अज्ञात चोरों ने एक साथ दो व्यापारियों के घरों को अपना निशाना बनाया।

Report :  Ajay Chauhan
Update: 2024-07-16 16:42 GMT

व्यापारी के घर में बिखरा पड़ा सामान: Photo- Newstrack

Kasganj News: थाना अमांपुर कस्बे के सुभाष नगर में अज्ञात चोरों ने एक साथ दो व्यापारियों के घरों को अपना निशाना बनाया। चोर दोनो घरों से लाखों की नकदी और लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए। चोरों ने घटना को अंजाम तब दिया जब दोनों मकानों के मालिक शादी में दिल्ली गए हुए थे। पीड़ित मकान मालिकों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। केस दर्ज कर अब पुलिस जल्द घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है। 

जानकारी के अनुसार, थाना अमापुर के सुभाष नगर के रहने वाले धर्मेश साहू उर्फ अंकित साहू और उनके चाचा शिवशंकर साहू सोमवार की सुबह 10 बजे शादी में दिल्ली गए हुए थे। जब वह मंगलवार को लौटकर वापस अपने घर आए तो घर की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। तब उन्हें घर में चोरी होने की बात पता चली। व्यापारी के मुताबिक चोर छत के रास्ते से घर में घुसे थे। उन्होंने बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की नकदी और लाखों की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए। वारदात के समय पीड़ित परिवार दिल्ली में आयोजित शादी में गया था। पीड़ित व्यापारी धर्मेंश साहू ने बताया कि 15 जुलाई दिन सोमवार को उनकी बहन की शादी थी। सुबह करीब 10 बजे वह परिवार समेत दिल्ली गए था। सोमवार की रात में ही चोरों ने छत का लोहे का जाल तोड़कर घर केअंदर घुस गए। मंगलवार को लौटने पर व्यापारी को चोरी की जानकारी हुई। कमरे में अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पीड़ित व्यापारी धर्मेंश साहू ने बताया कि चोरों ने पूरे इत्मीनान से घर का कोना-कोना खंगाल डाला। चोर घर से करीब 7.50 लाख रुपये की नकदी, 2 सोने की जंजीर, 4 सोने की अंगूठी, 2 सोने के हार, 4 सोने की चूड़ी समेत 250 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। दूसरी ओर शिवशंकर पुत्र ओमप्रकाश साहू के घर से चोरों ने 1 लाख 75 हजार की नकदी और 1 किलों चांदी के जेवर, सोने की 2 जंजीर, सोने की 4 अंगूठी, सोने के दो हार, सोने के झाले, सोने का टीका, सोने की चूड़ी ले गए। फ़िलहाल पुलिस मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है। 

Tags:    

Similar News