ACMO कौशाम्बी ने लिखा DM को लेटर, ऐसी हिंदी तो कक्षा 5 का छात्र भी नहीं लिखता

Update:2017-11-22 00:36 IST

लखनऊ : कौशाम्बी के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बी के सिंह द्वारा डीएम को लिखा एक लेटर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कहा गया है कि मीटिंग्स का समय निर्धारित कार्य समयावधि 10:00 से सायं 5:00 के अंतर्गत ही रखा जाए। इस लेटर के चर्चे इस समय राज्य के हर हिस्से में हो रहे हैं।

हमें ये भी पता चला कि कई अधिकारी स्वयं इसे वायरल कर रहे हैं। इस लेटर को पढने के बाद हिंदी की कई गलतियों पर नजर पड़ती है। ऐसे में ये कहना मुश्किल है की इसे बी के सिंह ने ही लिखा है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सिंह जैसा वरिष्ठ अधिकारी हिंदी लिखने में कैसे इतनी गलतियां कर सकता है। हम ये भी मान लेते हैं कि उन्होंने किसी और से ये लेटर टाइप करवाया होगा। लेकिन क्या अपने साइन करते समय इसे पढ़ा नहीं होगा।

वायरल हो रहे लेटर में अनुरोध किया गया है कि कई अफसरों की उम्र 50 या उससे अधिक है। उनको ध्यान में रखते हुए मीटिंग सुबह 10 से 5 के मध्य ही रखी जाए। कई बिमारियों का भी जिक्र है इसमें। इसके साथ संविधान के अनुच्छेद 21 का भी इसमें जिक्र है। जिसमें कहा गया है की जीवन का अधिकार एक मौलिक अधिकार है। इस लेटर में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। लेकिन जो बात अपनी तरफ ध्यान आकर्षित करती है। वो ये कि कैसे इतना बड़ा अधिकारी हिंदी की मात्राओं की गलती कैसे कर सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं वो अपना पद नाम भी गलत लिख रहा है।

आप भी देखिए, गलत शब्द आपको भी नजर आएंगे

Tags:    

Similar News