Kaushambi News: पुद्दु तालाब में निकला विशालकाय अजगर, बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ में आया, वन विभाग को सौंपा गया

Kaushambi News: करारी कस्बा के पुद्दू तालाब में कई वर्षों से एक विशाल काय अजगर का बसेरा था। कई बार वह बाहर आकर कई बकरी घोड़ी बतख मुर्गियां निगल चुका था।

Report :  Ansh Mishra
Update: 2022-11-29 06:20 GMT

तालाब में निकला विशालकाय अजगर (photo: social media )

Kaushambi News: करारी कस्बा स्थित पुद्दू तालाब में आज कई वर्षों से एक बड़ा विशाल काय अजगर रहता था। लोगों ने भी कई बार देखा था। लेकिन आज तक अजगर को नही पकड़ा जा सका था। अजगर कई बार घोड़ी और बकरियों को भी निगल गया था। लोगों में दहशत का माहौल था। फिलहाल जेसीबी से खनकर बड़ी मुश्किल से करीब बारह फिट के अजगर को पकड़ लिया गया है। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली है।

करारी कस्बा के पुद्दू तालाब में कई वर्षों से एक विशाल काय अजगर का बसेरा था। कई बार वह बाहर आकर कई बकरी घोड़ी बतख मुर्गियां निगल चुका था। जिसके चलते लोगों में भय का माहौल था। अजगर की डर से लोग तालाब की तरफ जाते भी नही थे। सोमवार को करीब दो बजे फिर अजगर निकला लोगों ने देखा। कुछ लोगों ने अजगर का वीडियो भी बना लिया था। अजगर एक बिल में घुस गया था लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर करारी थानाध्यक्ष चंद्र भूषण मौर्य भी पहुंच गए। लोगों फोन के माध्यम से जिला वन विभाग अधिकारी को भी अवगत कराया।

बिना कोई इंतजाम पहुंची टीम 

डीएफओ ने वन विभाग की टीम भेजी। लेकिन जो टीम आई वह निहत्थे बिना कोई इंतजाम के ही पहुंची। फिर करारी चेयरमैन प्रतिनिधि रामहित सरोज ने अजगर पकड़ने के लिए रस्सी बांस और जेसीबी का इंतजाम किया। जेसीबी ने खोदा तो एक विशालकाय अजगर निकला। अजगर को देख लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने बड़ी मशक्कत से अजगर को रस्सी बांधकर पकड़ा। अजगर को पकड़कर एक झाल में भरकर वन विभाग को सौप दिया गया है। वहीं लोगों की चर्चा पर जाएं तो लोगों का कहना है अजगर पकड़ने से लोगों ने राहत की सांस लिया। लेकिन अभी भी इससे बड़ा एक अजगर है। कस्बे के लोगों ने उसे भी पकड़ने की मांग किया है। इस दौरान एसओ सीबी मौर्य, वन विभाग को टीम और कस्बे वासी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News