Lakhimpur Kheri News: गोरखपुर विश्वविद्यालय के वीसी और गोरखपुर पुलिस के खिलाफ दिखा एबीवीपी का आक्रोश, फूंका पुतला

Lakhimpur Kheri News: नगर मंत्री शिखर तिवारी ने बताया की गोरखपुर पुलिस ने अपना स्वाभिमान भ्रष्ट व तानाशाह कुलपति को सौंप दिया है। आंदोलन प्रमुख मानस ठाकुर ने बताया की गोरखपुर पुलिस द्वारा छात्रों के साथ बर्बरता पूर्ण दुर्व्यवहार निंदनीय है।

Update: 2023-07-23 16:51 GMT
(Pic: Newstrack)

Lakhimpur Kheri News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा गोरखपुर विश्वविद्यालय के भ्रष्ट वीसी एवं गोरखपुर पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया गया। इस दौरान छात्रों ने गोरखपुर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। विभाग संयोजक अमन गुप्ता ने बताया कि बढ़ी हुई फीस कम करने की मांग को लेकर, गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रहित में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और उन पर विभिन्न धाराओं में झूठा मुकदमा दर्ज करने से स्पष्ट हो जाता है कि उत्तर प्रदेश पुलिस कितनी गंभीर है। और उस घटना के विरोध में एबीवीपी के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने गोरखपुर पुलिस के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की है।

नगर मंत्री शिखर तिवारी ने बताया की गोरखपुर पुलिस ने अपना स्वाभिमान भ्रष्ट व तानाशाह कुलपति को सौंप दिया है। आंदोलन प्रमुख मानस ठाकुर ने बताया की गोरखपुर पुलिस द्वारा छात्रों के साथ बर्बरता पूर्ण दुर्व्यवहार निंदनीय है। नगर सह मंत्री ऐश्वर्य सिंह ने कहा कि गोरखपुर पुलिस ने अपना जमीर भ्रष्ट व तानाशाही कुलपति को सौंप दिया है। गोरखपुर पुलिस पर झूठे मुकदमे दायर करने के लिए कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। विभाग संयोजक अमन गुप्ता ने बताया कि गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन की संवादहीनता, असहयोग, मन मानापन, तानाशाही रवैए के कारण शुक्रवार को दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति उत्पन्न हुई।

शुक्रवार की घटना के संदर्भ में यह जांच होनी चाहिए कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस ने क्यों लाठीचार्ज किया? प्रशासन की छात्रों के साथ संवादहीनता क्यों रही? घटना की पूरी सीसीटीवी फुटेज क्यों छिपाई जा रही है? गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासन के रवैए के कारण बनी नकारात्मक स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मौके पर छात्रा प्रमुख साधना रस्तोगी, जिला संयोजक लक्ष्मी पांडे, सहसंयोजक विनीत अवस्थी, सवितार गोस्वामी, प्रखर मिश्रा, रुचि, काजल, नगर सह मंत्री हर्ष तिवारी, नितिन अवस्थी,अमन गौतम, सुधांशु प्रजापति, अवध, प्रिंस, प्रबल, सिन्हा अभय शुक्ला, सुधांशु प्रजापति, कोमल, नैंसी, पूजा, अखिलेश आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Tags:    

Similar News