लखीमपुर में जन्मदिन के बहाने युवती को बुलाया घर... लड़कों ने मिलकर किया 'गैंगरेप', 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Lakhimpur Kheri Gang Rape Case: वारदात के बाद पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

Update:2026-08-17 15:18 IST

Lakhimpur Kheri Gang Rape Case

Lakhimpur Kheri Gang Rape Case: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में बीते 15 अगस्त को एक युवती के साथ गैंगरेप (Gang Rape) की वारदात सामने आई है। सीतापुर की रहने वाली पीड़िता लखीमपुर में अपनी नानी के घर घूमने आई हुई थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले उसके बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने जन्मदिन मनाने के बहाने उसे अपने घर बुलाया।

वहां सिद्धार्थ के दो दोस्त मधुरेश मिश्रा और विष्णु कनौजिया भी मौजूद थे। आरोप है कि तीनों ने पहले युवती के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया और इसके बाद बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म (Rape) किया।

जन्मदिन मनाने के बहाने घर बुलाने का आरोप

बताया गया कि 15 अगस्त को पीड़िता अपने जन्मदिन के मौके पर सिद्धार्थ श्रीवास्तव के बुलाने पर उसके घर पहुंची थी। घर में पहले से सिद्धार्थ के दोस्त मधुरेश मिश्रा और विष्णु कनौजिया मौजूद थे। आरोप है कि शुरुआत में तीनों ने युवती के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया और कुछ समय तक सामान्य माहौल रहा।

इसके बाद आरोप है कि तीनों युवकों ने मिलकर युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोप यह भी है कि घटना के बाद पीड़िता को कमरे में छोड़कर तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए।

शोर मचाने पर आस-पास के लोग पहुंचे

वारदात के बाद पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस (Police) को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल (District Hospital) भेजा गया।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज किया और नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं।

24 घंटे के अंदर तीनों आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर के सीओ सिटी विवेक तिवारी ने बताया कि 15 अगस्त को सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) में तीन युवकों द्वारा दुष्कर्म की सूचना मिली थी। पुलिस ने पीड़िता का जिला अस्पताल में उपचार कराया और मामला दर्ज किया।

पुलिस के मुताबिक, 16 अगस्त की बीती रात नामजद अभियुक्त सिद्धार्थ श्रीवास्तव, मधुरेश मिश्रा और विष्णु कनौजिया को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया। इस तरह पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के करीब 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आगे की कानूनी कार्रवाई जारी

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई (Legal Action) जारी है। घटना के बाद इलाके में शांति व्यवस्था कायम है। फिलहाल पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags:    

Similar News