Lakhimpur: ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी दो कारें, रामलला के दर्शन करने जा रहे तीन लोगों की मौत

Lakhimpur: जिले के मैलानी थाना क्षेत्र के गांव नौवाखेड़ा के नजदीक गोला-खुटार हाईवे पर तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

Update: 2024-03-10 05:50 GMT

लखीमपुर खीरी में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत (न्यूजट्रैक)

Lakhimpur Kheri: जिले के मैलानी थाना क्षेत्र के गांव नौवाखेड़ा के नजदीक गोला-खुटार हाईवे पर तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सभी लोग रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या जा रहे थे। हादसे के बाद पीछे से आ रही एक और कार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गयी। जिससे कार में सवार पांच अन्य लोग भी घायल हो गये। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी पांच लोग रविवार सुबह एक्सयूवी कार से रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या जा रहे थे। तभी मैलानी क्षेत्र के गोला-खुटार हाईवे पर ग्राम नौवाखेड़ा के नजदीक कार चालक ने आगे चल रही वैगनार कार को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान सामने आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से एक्सयूवी की भिड़ंत हो गई। इसके बाद वैगनार कार भी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गयी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों एंबुलेंस द्वारा गोला सीएचसी भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने अचल सिंह (30), कुंदन सिंह (35) और प्रतीक शर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं नरेंद्र सिंह और अनिकेत की हालत गंभीर बनी हुई है। एक्सयूवी कार में सवार सभी लोग पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं। वहीं वैगनार कार में सवार दिलीप सिंह, उनकी पत्नी रंजना और बेटा अनुज व जीआरपी लखीमपुर चौकी प्रभारी शिवम, उनकी पत्नी पूजा सवार थे। हादसे में ये सभी लोग भी घायल हो गयी। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दिलीप सिंह देवरिया गन्ना समिति गोला में बड़े बाबू पद पर तैनात हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया है।

Tags:    

Similar News