Lucknow: नगर निगम के डंप यार्ड में लगी भीषण आग, भयावहता देख लोगों के फूले हाथ-पांव...काबू पाने के प्रयास जारी

Lucknow Fire News: लखनऊ के मड़ियांव के बसंत विहार कॉलोनी में गुरुवार को सिलेंडर ब्लास्ट से दो मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। अग्निकांड में 3 लोग झुलस गए।

Written By :  aman
Update: 2023-02-23 15:11 GMT

Lucknow Fire News (Photo: Ashutosh Tripathi)

Lucknow Fire News: राजधानी लखनऊ में गुरुवार (23 फ़रवरी) को अलग-अलग जगहों पर आग लग गई। पहले मड़ियांव के बसंत विहार कॉलोनी में सिलेंडर फटने से भीषण आग लगी, तो शाम होते-होते फन मॉल के पीछे नगर निगम के डंप यार्ड में अज्ञात वजहों से भीषण आग लग गई। आग की भयावहता देख लोगों ने पुलिस प्रशासन और अग्निशमन विभाग को सूचित किया। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।


इससे पहले, राजधानी लखनऊ के मड़ियांव के बसंत विहार कॉलोनी में गुरुवार (23 फ़रवरी) को सायरा बानो ट्रांसफार्मर के पास दो मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग की वजह से गैस सिलेंडर फट गया। इस हादसे में तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। 5 लोगों के घायल होने की सूचना भी है। आग की खबर मिलते ही अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा गैस लीकेज के कारण आग लगी थी। 


जानकारी के अनुसार, शादी वाले घर में ये अग्निकांड हुआ है। शादी के एक दिन पहले तैयारियां चल रही थी। सभी काम में मशगूल थे। इसी दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। आग को देख लोग जान बचाने इधर-उधर भागने लगे। बताया जाता है कुछ लोगों ने छत पर से ही छलांग लगा दी। जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं, आग की चपेट में आने से 3 लोग झुलस गए। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। 


क्या है मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मड़ियांव के जिस घर में आग लगी है वो विनीत मिश्र का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है घर में तिलक समारोह की तैयारियां चल रही थी। रसोई में खाना बनाया जा रहा था। तभी अचानक सिलेंडर में धमाका हो गया। आग लगने की वजह से चारों और अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच लोग जान बचाने इधर-उधर भागने लगे। आग की चपेट में आने से तीन लोग झुलस गए। इसी दौरान कुछ लोग छत पर थे। आग की भवाहता देख लोगों ने छत पर से ही छलांग लगा दी। जिसमें कई घायल हो गए। सभी का इलाज जारी है।

3 लाख कैश जलकर राख

बताया जा रहा है शादी समारोह में खर्च के लिए करीब 3 लाख रुपए कैश रखे थे। अग्निकांड में तीन लाख रुपए जलकर स्वाहा हो गए। कैश के साथ-साथ घर के अन्य सामान भी जलकर राख हो गए। शादी वाले जिस घर में चंद मिनट पहले खुशियां थीं। आग लगने के बाद वहां मातमी सन्नाटा पसर गया। गनीमत रही की किसी की जान नहीं गई।

Tags:    

Similar News