भागीदारी संकल्प मोर्चा विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले गठबन्धनों का दौर भी तेज होने लगा है।

Reporter :  Shreedhar Agnihotri
Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-06-11 17:47 GMT

सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले गठबन्धनों का दौर भी तेज होने लगा है। आज इसी गठबन्धन को मजबूत करने को लेकर सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने लखनऊ में एक अहम बैठक की। इस बैठक में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा भी शामिल हए।

उल्लेखनीय है कि इन दोनों दलों के नेतृत्व में भागीदारी संकल्प मोर्चा का गठन किया जा चुका है जिसमें सात दल अब तक शामिल हो चुके हैं। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के अलावा अपना दल कमरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल, राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी (पी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति, राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू रामपाल, जनता क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह चौहान, भारत माता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामसागर बिंद और भारतीय वंचित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम करण कश्यप ने मिलकर यह मोर्चा बनाया है। जिसमें असदुद्दीन ओवैसी भी जुड़ चुके हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही समाजवादी पार्टी से अलग होकर अपनी अलग पार्टी प्रगति समाजवादी पार्टी लोहिया बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव भी इस मोर्चे का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

इन दलों ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने मुद्दों को अंतिम रूप् देना भी शुरू कर दिया है जिसमें प्रमुख मुद्दा शराब बंदी का है। कहा जा चुका है कि मोर्चे की सरकार बनने पर पहला काम प्रदेश मे शराब बंदी का किया जाएगा।

राजभर और कुशवाहा समाज को लेकर 2022 के चुनाव की तैयारियों को दोनों समाज के वोट बैंक को उनके अधिकार दिलाने को लेकर रणनीति बनाई जा रही है जिससे यह वोट बैंक किसी अन्य दल में न जा सके। ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि हम 2022 के चुनाव के प्रमुख मुद्दे जैसे उत्तर प्रदेश में घरेलू बिजली माफ, उत्तर प्रदेश में सामान्य अनिवार्य नि:शुल्क शिक्षा, गरीबों के लिए निशुल्क चिकित्सा और गरीब और पिछड़े समाज की मदद करके 2022 के चुनाव को जीतेंगे।

Tags:    

Similar News