Lucknow School Closed: लखनऊ में बंद होंगे स्कूल! मौसम रहेगा इतने दिनों तक खराब

Lucknow School Closed: मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में शुक्रवार यानी आज से 30 जनवरी तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update: 2023-01-28 01:55 GMT

Lucknow School Closed (photo: social media )

Lucknow School Closed: राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम का मिजाज एकबार फिर बिगड़ चुका है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से लखनऊ समेत प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमालय से आए एक और विक्षोभ के कारण प्रदेश में ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है। जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। खराब मौसम का असर स्कूलों के संचालन पर भी पड़ेगा। मौसम ज्यादा बिगड़ा तब स्थानीय प्रशासन स्कूल बंद करने का निर्णय ले सकता है।

30 जनवरी तक बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में शुक्रवार यानी आज से 30 जनवरी तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है। हालांकि, राहत वाली बात ये है कि आज और कल तापमान में ज्यादा गिरावट न आने की संभावना है।

लखनऊ में बंद होंगे स्कूल!

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, लखनऊ में भी बारिश की संभावना है। शुक्रवार को यहां न्यूनतम पारा 13.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अगर मौसम ज्यादा बिगड़ा तो प्रशासन स्कूलों को खासकर 8वीं तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर सकता है।

तापमान गिरने की वजह

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालय से आ रही ठंडी हवाओं ने तापमान में 5 से 7 डिग्री तक की कमी ला दी है। शुक्रवार सुबह को मेरठ, मथुरा और गाजियाबाद में न्यूनतम पारा 8 से 7 डिग्री तक गिर गया है। विभाग के मुताबिक, तापमान में और गिरावट आ सकती है। घने बादलों के कारण बारिश के आसार भी बने हुए हैं।

सीएसए विश्वविद्यालय के एक मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 30 जनवरी के बाद यूपी में तापमान सामान्य रहेगा। फरवरी महीने में भी ठंड के सामान्य रहने के आसार हैं।

Tags:    

Similar News