Lucknow Weather Update Today: लखनऊ में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना

Lucknow Ka Mausam 13 September 2023: 14 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 28 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। 6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

Written By :  Anant kumar shukla
Update:2023-09-14 08:27 IST

Lucknow Ka Mausam 13 September 2023 (Photo-Social Media)

Lucknow Weather Update Today 14 September 2023: राजधानी लखनऊ में सुबह से भीषण उमस के बाद अब झमाझम बारिश शुरू हो गई है। तापमान में कमी के साथ ही उमस से काफी राहत मिली। बुधवार को दिनभर बादलों का आना-जाना लगा रहा। तेज धूप से तामान में वृद्धी दर्ज की गई, जिससे शहर के लोग उमस से परेशान दिखे। लेकिन दोपहर के बाद हुई रिमझिम बारिश से थोड़ा बहोत राहत मिला। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी भाग के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी लखनऊ का मौसम गुरुवार (14 सितंबर) को भी आसमान में बादलों का आना-जाना लगा रहेगा। बूंदाबांदी के आसार हैं। दिन में धूप निकलने से तापमान में वृद्धी होगी। दोपह के बाद हल्की बारिश होने की संभावना है। लेकिन उमस में राहत नहीं मिलेगी। इसके साथ ही उमस में भी कुछ वृद्धि होगी। इस दौरान 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी। 14 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 28 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। 6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

इन जिलों में वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के- बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली ,वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, लखीमपुर खीरी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में 14 तक वज्रपात होने की आशंका है।

15 सितंबर के बाद बारिश में आएगी कमी

उत्तर प्रदेश में 15 सितंबर को पूर्वी भाग की अपेक्षा पश्चिम में अधिक बारिश होने के आसार है। 16 सितंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में आसमान साफ रहने के आसार हैं। कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक आलोक पांडे ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए बताया कि प्रदेश में 15 सितंबर के बाद बारिश की मात्रा में कमी आएगी और मौसम साफ होने लगेगा।

पिछले 48 घंटों में रिकॉर्ड बारिश

राहत आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में पिछले 48 घंटे में 7 जिलों में 100 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई। जबकि बहराइच और बाराबंकी के कुछ भागों में 250 मिलीमीटर से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं राजधानी लखनऊ में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश रिकार्ड हुई।

Tags:    

Similar News