Vande Bharat Train: लखनऊ को जल्द मिलेंगी 6 वंदे भारत ट्रेनें, आसान हो जाएगा सफर

बीते सप्ताह ही केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने राजधानी लखनऊ से मेरठ तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का घोषणा की थी, इसके बाद रेलवे के अधिकारियों ने नई ट्रेनों के संचालन को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी है।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2023-12-05 09:26 GMT

Vande Bharat Train (Social Media)

Vande Bharat Train: समूचे भारत में तेजी से वंदे भारत ट्रेनों का संचालन बढ़ाया जा रहा है। देश के कई हिस्सों में वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ भी शामिल हो चुकी है। दरअसल, अगले 6 महीनों में यानी कि लोकसभा चुनाव से पहले ही लखनऊ से पुरी, पटना, मुंबई, कटरा, देहरादून और मेरठ तक वंदे वंदे भारत ट्रेनें चालू की जा सकती हैं। हालांकि ये 6 वंदे भारत ट्रेनें कब शुरू की जाएंगी, तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है।

रेल मंत्री कर चुके हैं घोषणा

बता दें कि बीते सप्ताह ही केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने राजधानी लखनऊ से मेरठ तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का घोषणा की थी, इसके बाद रेलवे के अधिकारियों ने नई ट्रेनों के संचालन को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में गोमतीनगर लखनऊ से कटरा, पुरी, और मुंबई के लिए भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की मंजूरी मिल चुकी है। इसलिए कयास लगने शुरू हो गए हैं कि लोकसभा चुनाव से पहले राजधानी लखनऊ से 6 ट्रेनें चालू हो जाएंगी। बता दें कि लखनऊ से देहरादून के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने को लेकर सर्वे एक महीने पहले ही पूरा किया जा चुका है। सर्वे का काम उत्तर रेलवे के लखनऊ और मुरादाबाद मंडल ने पूरा किया है। 

दिल्ली और काशी के बीच एक और चलेगी वंदेभारत

बता दें कि दिल्ली से वाराणसी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही है। लेकिन, यात्रियों की बढ़ती मांग पर दोनों दिल्ली और काशी के बीच एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसका सर्वे भी पूरा कर लिया गया है। 

Tags:    

Similar News