Akhilesh Yadav Birthday: सीएम योगी ने अखिलेश को खास अंजाद में दी जन्मदिन की बधाई, मायावती ने कही ये बात

Akhilesh Yadav Birthday: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है। सीएम योगी आदित्यनाथ और बसपा मुखिया मायावती ने उन्हे जन्मदिन की बधाई दी है

Update:2023-07-01 12:02 IST
सीएम योगी, अखिलेश यादव, मायावती ( सोशल मीडिया)

Akhilesh Yadav Birthday: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है। सीएम योगी आदित्यनाथ और बसपा मुखिया मायावती ने उन्हे जन्मदिन की बधाई दी है। सीएम योगी ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी सेहत के साथ लंबी उम्र की शुभकामनाएं दी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की बधाई! प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना है।

बसपा मुखिया मायावती ने जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को आज उनके जन्मदिन पर उन्हें व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई तथा उनकी अच्छी सेहत के साथ लम्बी उम्र की शुभकामनायें।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 7973 को इटावा जनपद के सैफई में हुआ था। आज अखिलेश यादव का 50 वां जन्म दिन है। अखिलेश यादव महज 38 साल की उम्र में 2012 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। सपा कार्यकर्ता समेत तमाम नेता अखिलेश यादव को अपने- अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरूल हसन चांद के द्वारा अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए लखनऊ में पार्टी कार्यालय के पास एक होर्डिंग लगाया गया है। जिसमें उन्हे भावी प्रधानमंत्री बताते हुए जन्मदिन की बधाई दी गई है।

Tags:    

Similar News