Akhilesh Yadav Birthday: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर CM योगी ने भेजी बधाई, मौर्य ने मांगी देवों से कृपा

Akhilesh Yadav Birthday: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज 1 जुलाई को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Update:2025-07-01 08:56 IST

Akhilesh Yadav Birthday

Akhilesh Yadav Birthday: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का आज 1 जुलाई, को जन्मदिन है। इस खास मौके पर राजनीति के शत्रु भी मित्रवत नजर आए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर एक्स पर लिखा, 'अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।'

इस पर अखिलेश ने भी बड़ी विनम्रता में जवाब दिया कि आपकी शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद।

डिप्टी सीएम ने दी बधाई

सीएम योगी के अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए लंबा-चौड़ा पोस्ट किया। उन्होंने एक्स पर अखिलेश यादव को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई देते हुए लिखा कि भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण और महादेव की कृपा से आपका स्वास्थ्य उत्तम हो और आप दीर्घायु हों। 

मायावती ने क्या कहा?

बसपा प्रमुख मायावती ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में सांसद अखिलेश यादव जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई। उनके सुखी व दीर्घायु जीवन की भी ढेरों शुभकामनायें।'

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लखनऊ में प्रोग्राम

अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर लखनऊ के हजरतगंज स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में उनकी दीर्घायु के लिए हवन-पूजन हुआ। धूप-दीप और वेद मंत्रों के बीच राजनेताओं ने ऐसा भक्ति भाव दिखाया मानो कोई राजतिलक हो रहा हो। इस दौरान मिठाईयां बंटीं, नारों की गूंज हुई और समाजवादी ताकत का एक अलग ही शो ऑफ स्ट्रेंथ नजर आया। इस दौरान जूही सिंह, उदयवीर सिंह, रविदास मेहरोत्रा से लेकर दीपक रंजन और शुभांगी द्विवेदी शामिल थे।

Tags:    

Similar News