'P माने पंडित...', अखिलेश यादव ने बताई PDA की नई परिभाषा, जनेश्वर मिश्र जयंती पर ब्राह्मण कार्ड!

Akhilesh Yadav PDA: लखनऊ में जनेश्वर मिश्र की जयंती पर अखिलेश यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीडीए में P का मतलब पंडित है और पंडित को जितना सताओगे, वह उतना ही मजबूत होगा।

Update:2026-08-05 15:27 IST

Image Source- Social Media

Akhilesh Yadav PDA: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने लखनऊ (Lucknow) में समाजवादी विचारक जनेश्वर मिश्र (Janeshwar Mishra) की जयंती मनाई।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने लखनऊ में जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अखिलेश यादव सुबह करीब 11:30 बजे जनेश्वर मिश्र पार्क (Janeshwar Mishra Park) पहुंचे। यहां मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और मौजूद लोगों को भी संबोधित किया।

'जनेश्वर मिश्र ने आजीवन समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाया'

अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र सिर्फ समाजवादी चिंतक ही नहीं थे, बल्कि ऐसे नेता थे जिन्होंने पूरी जिंदगी समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने सादगी के साथ अपने विचारों के जरिए बिना किसी भेदभाव के लोगों को जोड़ने का काम किया और यही उनकी सबसे बड़ी पहचान रही।

सरकार पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने कार्यक्रम के दौरान सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार को जनेश्वर मिश्र पार्क में सम्मेलन करने की अनुमति देनी चाहिए थी, लेकिन सरकार ने इसकी परमिशन नहीं दी। इसी वजह से यह आयोजन पार्टी कार्यालय में करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र का मिशन कभी लूटा नहीं जा सकता और उसे आगे बढ़ाने के लिए किसी परमिशन की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र के नाम पर ऐसा पार्क बनाया गया है, जिसे लोग सदियों तक याद करेंगे।

PDA को लेकर बीजेपी पर बोला हमला

भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ लोग पीडीए (PDA) की बात करते हैं और उसकी नई-नई परिभाषाएं गढ़ते रहते हैं। उन्होंने कहा कि जब से वे पीडीए से हारे हैं, तभी से ऐसा कर रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग समय-समय पर पीडीए की परिभाषा बदलते रहते हैं, वे यह जान लें कि पीडीए में P का मतलब पंडित है और PD, पंडित का शॉर्ट फॉर्म है। उन्होंने कहा कि पंडित को जितना सताया जाएगा, पंडित उतना ही मजबूत होगा।

Tags:    

Similar News