UP Politics: योगी से मुलाकात के बाद दूर हुए गिले शिकवे, अपर्णा यादव आज संभालेंगी नई जिम्मेदारी

UP Politics: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान सीएम योगी ने आगे अपर्णा यादव को उनके मान-सम्मान के अनुसार उन्हें जिम्मेदारी देने का भरोसा दिया है।

Report :  Network
Update: 2024-09-11 04:20 GMT

CM Yogi and Aparna Yadav (Pic:Social Media)

UP Politics: अपर्णा यादव को उत्तर प्रदेश महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। बताया जा रहा था कि वह इससे खुश नहीं थीं लेकिन मंगलवार को सीएम योगी से मुलाकात के बाद अपर्णा यादव के गिले शिकवे दूर हो गए और वह अब उपाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करने के लिए तैयार हो गईं। अपर्णा यादव आज यानी बुधवार को 11 बजे अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगी। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव के समय भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं।

अपर्णा यादव बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से भी मुलाकात कर चुकी हैं। अपर्णा यादव सुबह 11 बजे यूपी महिला आयोग पहुंचेंगी और महिला आयोग के उपाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान सीएम योगी ने आगे अपर्णा यादव को उनके मान-सम्मान के अनुसार उन्हें जिम्मेदारी देने का भरोसा दिया है। इसके बाद ही अपर्णा ने महिला आयोग के उपाध्यक्ष पद पर कार्यभार लेने का फैसला किया है।

...तो इसलिए नाराज थीं अपर्णा

अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू हैं। वह 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के समय बीजेपी में शामिल हुई थीं। मंगलवार को अपर्णा ने अपने पति प्रतीक के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। दरअसल, 3 सितंबर को उत्तर प्रदेश महिला आयोग का गठन किया गया था। जिसमें समाजवादी पार्टी से आईं आगरा की बबिता चौहान को अध्यक्ष और चारू चौधरी और अपर्णा यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया था। अपर्णा यादव उपाध्यक्ष बनाए जाने से नाराज चल रही थीं। उनकी इच्छा इससे बड़े पद की है। जिस पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा था कि कोई काम छोटा बड़ा नहीं होता है।

सपा से लड़ चुकी हैं विधानसभा चुनाव

2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ की कैंट सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी ने हार का सामना करना पड़ा था। अपर्णा यादव को करीब 63,000 वोट मिले थे। बीजेपी में शामिल होने से पहले अपर्णा यादव पार्टी की समर्थक रही हैं। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रुपए का दान दिए थे। अपर्णा की शादी मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव से हुई है।

Similar News