Lucknow News: राहुल के बयान पर भड़की BJP, पुतला फूंककर किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने भी फूंका पीएम मोदी का पुतला

Lucknow News: भारतीय जनता पार्टी मोहनलालगंज मंडल, भाजपा युवा मोर्चा, अखिल भारतीय हिंदू महासभा, विश्व हिंदू सहित कई हिंदूवादी संगठनों ने मंगलवार को मॉल एवेन्यू स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Report :  Abhishek Mishra
Update: 2024-07-02 13:00 GMT

भाजपा संग हिंदूवादी संगठनों ने किया राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन (Photo Source: Ashutosh Tripathi)

BJP Protest in Lucknow: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर से सोमवार को संसद में दिए गए बयान के खिलाफ भाजपा संग हिंदूवादी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि राहुल गांधी ने हिंदुओ को हिंसक कहकर उनका अपमान किया है। विरोध कर रहे लोगों ने राहुल गांधी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इसके अलावा कांग्रेस ने भी भाजपा प्रदर्शनकारियों के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। 

भाजपा संग हिंदूवादी संगठनों ने किया प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी मोहनलालगंज मंडल, भाजपा युवा मोर्चा, अखिल भारतीय हिंदू महासभा, विश्व हिंदू सहित कई हिंदूवादी संगठनों ने मंगलवार को मॉल एवेन्यू स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। लखनऊ महानगर भाजपा कार्यालय से प्रदर्शनकारी कांग्रेस मुख्यालय के लिए निकले। कार्यालय पहुंचने से पहले ही पुलिस ने प्रदर्शन कर लोगों को बैरिगेटिंग लगाकर रोक लिया। इसके बाद प्रदर्शकारियों ने बैरिगेट फांदने की कोशिश की। लेकिन पुलिस से आगे नहीं जाने दिया। भाजपा युवा मोर्चा के नगर मंत्री अभय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने हिंदुओं को हिंसक कहा है। इस वजह से हिंदुओं में आक्रोश है। उनके बयान के खिलाफ हमलोग यहां प्रदर्शन कर रहे हैं। 


 प्रदर्शकारियों ने फूंका पुतला 

भाजपा युवा मोर्चा, विश्व हिंदू परिषद व अन्य प्रदर्शकारी संगठनों ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अपने बयान पर राहुल गांधी को माफी मांगना चाहिए। उनके बयान से हिंदुओं की भावना आहत हुई है। 

बयान के लिए माफी मांगे राहुल 

भाजपा मोहनलालगंज मंडल इकाई के दर्जनों कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहनलालगंज चक्रव्यूह सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जब तक अपने बयान पर माफी नहीं मांगेंगे तब तक हम प्रदर्शन करते रहेंगे। उनके बयान से हिंदुओं को ठेस पहुंची है। भाजपा मोहनलालगंज मंडल के आदित्य भट्ट ने कहा कि संयुक्त रूप से हिंदू संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल गांधी ने हिंदू समाज पर अभद्र टिप्पणी की है। राहुल गांधी पूरे हिंदू धर्म के विरोधी है। बयान के विरोध में आज हम प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे बयान के लिए राहुल गांधी को देश के हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए। 


 कांग्रेस ने पीएम मोदी का पुतला फूंका

हिंदूवादी संगठनों के विरोध के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर विरोध किया। कांग्रेस प्रदर्शनकारियों की मानें तो राहुल गांधी ने पीएम मोदी को हिंसक कहा। राहुल गांधी ने देश के हिंदुओं को हिंसक नहीं बोला। सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के लोग ही हिंदू नहीं हैं। इस देश में हिंदू धर्म को मानने वाले लोग अलग अलग संगठनों में भी हैं। राहुल गांधी ने उन्हें हिंसक नहीं कहा है। 




Tags:    

Similar News