Lucknow News: लखनऊ के तेलीबाग समेत अलग-अलग स्थानों पर हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे DM विशाख जी., अफसरों को दिए कड़े निर्देश
Lucknow News: जिलाधिकारी लखनऊ में तेलीबाग शनिदेव मंदिर जंक्शन, उतराठिया जंक्शन, अर्जुन गंज जंक्शन पर लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्य और मरी माता मंदिर स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर का निरीक्षण किया।;
Lucknow News Today DM Visakh Ji Arrived to Inspect the Construction Work Going on at Different Places ( Pic- Social- Media)
Lucknow News: लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी. लगातार लखनऊ के अलग अलग विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए नजर आ रहे हैं। गुरुवार को शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने व सड़क सुरक्षा से जुड़ी बाधाओं को दूर करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी लखनऊ ने तेलीबाग शनिदेव मंदिर जंक्शन, उतराठिया जंक्शन, अर्जुन गंज जंक्शन पर लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्य और मरी माता मंदिर स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों निर्माण कार्य से जुड़े जरूरी दिशानिर्देश जारी किए।
शनि मंदिर जंक्शन पर जाम से निजात दिलाने के लिए आगे शिफ्ट हुआ बस स्टॉप
जिलाधिकारी ने निरीक्षण की शुरुआत शनि देव मंदिर जंक्शन से की। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि जंक्शन पर अत्यधिक जाम की समस्या होती थी, जिसके लिए विभाग द्वारा जंक्शन पर स्थित दोनों आइलैंड को 2-2 मीटर छोटा किया गया है। उक्त के साथ ही बस स्टॉप को भी आगे शिफ्ट किया गया है। उक्त के अतिरिक्त चौराहे पर स्थित रोटरी को भी हटाया जाना है जिसको हटाने का कार्य एक सप्ताह में पूरा हो जाएगा। साथ ही चौराहे पर 2 फ्री लेफ्ट का भी निर्माण कराया जा रहा है।
जंक्शन के 15 मीटर के दायरे में नहीं रुकेगा कोई वाहन
निरीक्षण के मौके पर सरोजनीनगर के उप जिलाधिकारी डॉ सचिन वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग के कार्य पूर्ण होने के बाद जंक्शन पर यातायात के सुचारू रूप से संचालन के लिए ARM रोडवेज व नगर निगम जोनल अधिकारी के साथ एक खास अभियान चलाया जाए, जिससे जंक्शन के चारों तरफ 15 मीटर के दायरे में कोई बस, वाहन, ई रिक्शा, ठेले आदि न रूकने पाए। जंक्शन को क्लियर रखा जाए और किसी भी प्रकार के वाहन आदि का जंक्शन पर ठहराव न होने पाए। इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान उतराठिया जंक्शन की सर्विस रोड पर ऑटो स्टैंड पाया गया। जिसे लेकर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सरोजनीनगर को निर्देश दिए गए कि उक्त ऑटो स्टैंड को यहां से हटाकर आगे शिफ्ट कराया जाए।
अर्जुनगंज जंक्शन और मरी माता मंदिर फ्लाईओवर का भी हुआ निरीक्षण
इसी निरीक्षण के दौरान जिकाधिकारी अपने विभागीय अधिकारियों के साथ मरी माता मंदिर फ्लाईओवर और अर्जुनगंज जंक्शन पर भी निरीक्षण करने पहुंचे। अर्जुनगंज जंक्शन का निरीक्षण करने के दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा बताया गया कि उक्त रोड का चौड़ीकरण एवं डीबीएम का कार्य प्रगति पर है। 900 मीटर चौड़ीकरण का कार्य अभी बचा हुआ है। लखनऊ सुल्तानपुर मार्ग के किमी-10 में मरी माता मंदिर स्थित सकरे लघु सेतु के स्थान पर 5x6x6 मीटर स्पॉन के आरसीसी बॉक्स कल्वर्ट, पहुंच मार्ग एवं अतिरिक्त पहुंच मार्ग का निर्माण 1592.66 लाख की लागत से कराया जा रहा है, जिसका दिसंबर 2025 में जिसका निर्माण कार्य पूरा होना है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कल्वर्ट निर्माण का कार्य प्रगति पर है।