Akhilesh Yadav News: सपा नेता मनीष जगन की गिरफ्तारी पर प्रेसवार्ता में बोले अखिलेश यादव, कहा- 'पुलिस BJP की तरह कर रही काम, लगा ले पार्टी की टोपी'

Akhilesh Yadav News: मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वो हमारी पार्टी का सोशल मीडिया नहीं चला रहे हैं।;

Update:2025-02-15 14:44 IST

Samajwadi Part PC Akhilesh Yadav Attacks BJP on Arrest of SP Leader Manish Jagan

Lucknow News: बीते शुक्रवार देर रात समाजवादी पार्टी की व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद शनिवार दोपहर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते हुए यूपी पुलिस और भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोगों ने पुलिस को पूरा बीजेपी बना दिया है। उन्होंने आगे कहा कि यूपी पुलिस को अब बीजेपी की टोपी भी लगा लेनी चाहिए। 

मनीष व्यापारी दल के नेता, व्यापारियों की उठाते हैं आवाज: अखिलेश यादव

मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वो हमारी पार्टी का सोशल मीडिया नहीं चला रहे हैं। वो हमारे व्यापार दल के नेता बनाए गए और वो व्यापारियों के साथ हो रहे भेद भाव की बात सामने रख रहे हैं। GST को लेकर व्यापारी चिंतित है। सरकार के इलेक्टोरल बॉन्ड की वजह से व्यापारियों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्हीं व्यापारियों की समस्याओं को मनीष जगन उठाते हैं। 

'गलत भाषा के इस्तेमाल को लेकर भाजपा से हुआ था समझौता'

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इससे पहले हमारा भाजपा से समझौता हुआ था, जिसमें ये बात तय हुई थी कि भाजपा के लोग गलत भाषा का प्रयोग नहीं करेंगे और अगर वह गलत भाषा का प्रयोग करें तो समाजवादी पार्टी भी उसका करारा जवाब देगी। उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी ने बीजेपी के खिलाफ कई FIR करवाई लेकिन किसी एक में भी कार्रवाई नहीं हुई है। बावजूद इसके लगातार भाजपा के लोग समाजवादी लोगों के लिए गलत भाषा का प्रयोग करते हैं।

Tags:    

Similar News