Lucknow News: लोकभारती लखनऊ महानगर का चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर नववर्ष कार्यक्रम, नवरात्रि सामूहिक व्रत प्रसाद का भी आयोजन

Lucknow News: लोक भारती और विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा एकत्रित होकर भारतीय काल गणना के अनुसार सूर्य उदय के समय सूर्य नमस्कार करते हुए सूर्य भगवान को अर्घ देकर पूर्ण किया गया।;

Update:2025-03-30 20:45 IST

Lucknow News (Image From Social Media)

Lucknow News: चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के शुभअवसर पर नववर्ष कार्यक्रम का आयोजन लोकभारती लखनऊ महानगर के द्वाराआयोजित किया गया। जिसमें लोक भारती और विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा एकत्रित होकर भारतीय काल गणना के अनुसार सूर्य उदय के समय सूर्य नमस्कार करते हुए सूर्य भगवान को अर्घ देकर पूर्ण किया गया।

मंत्रोच्चार सहित 13 सूर्य नमस्कार लगाने के लिए 51 लोग सामूहिक एक साथ आए, सभी ने सूर्य नमस्कार के पश्चात शंख ध्वनि के साथ योग को पूर्ण किया। घाट के किनारे एकत्रीकरण एवं लोक भारती पश्चिम भाग के कार्यकर्ता जो पिछले 4 वर्षों से निरंतर गऊघाट पर प्रत्येक रविवार को श्रमदान एवं गोमती नदी संरक्षण का कार्य कर रहे है ऐसे 15 कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया, कार्यक्रम मंगल मंत्र के साथ प्रसाद लेकर संपन्न हुआ।


नवरात्रि सामूहिक व्रत प्रसाद का आयोजन

इसी क्रम में लोक भारती के केंद्रीय कार्यालय हजरतगंज पर नवरात्रि सामूहिक व्रत प्रसाद का आयोजन दोपहर 2:00 किया गया जिसमें लोक भारती से जुड़े हुए कार्यकर्ता बंधु आए, सभी ने सामूहिक व्रत प्रसाद एवं हनुमान चालीसा का पाठ करके संपन्न किया गया। कार्यक्रम में लोक भारती के अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह जी, संगठन मंत्री बृजेंद्र पाल सिंह जी, सह संगठन मंत्री गोपाल उपाध्याय, उपाध्यक्ष डॉक्टर हृदेश बिहारी जी, संपर्क प्रमुख श्रीकृष्ण चौधरी, महानगर के सह संयोजक अनिल सिंह जी, पश्चिम भाग के संयोजक चाणक्य चौहान, रविकांत मिश्रा , सावित्री यादव , सुनीता सिंह , रेनू श्रीवास्तव , महानगर संयोजक प्राची श्रीवास्तव, सोनिया टंडन, अशुतोष , सुभाष ओझा, मालती सिंह और लोकभारती कार्यालय के निकट हॉस्टलों में निवास करने वाले प्रतियोगी छात्रों ने सामूहिक व्रत प्रसाद कार्यक्रम में हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

Tags:    

Similar News