Lucknow News: 250वें आर्मी ऑर्डनेंस कोर दिवस: सशस्त्र बलों के एकता प्रतीक की शुरुआत, भारतीय सेना की समृद्ध विरासत और एकता को बढ़ावा

राजधानी में 250वें आर्मी ऑर्डनेंस कोर दिवस के मौके पर एक विशेष पैरामोटर अभियान आयोजित किया गया। जो 50 (स्वतंत्र) पैराशूट ब्रिगेड ऑर्डनेंस फील्ड पार्क द्वारा नई दिल्ली से सिकंदराबाद तक की दूरी तय करेगा।;

Update:2025-03-31 21:31 IST

Lucknow News: Photo-Social Media

Lucknow Toady News: राजधानी में 250वें आर्मी ऑर्डनेंस कोर दिवस के मौके पर एक विशेष पैरामोटर अभियान आयोजित किया गया। जो 50 (स्वतंत्र) पैराशूट ब्रिगेड ऑर्डनेंस फील्ड पार्क द्वारा नई दिल्ली से सिकंदराबाद तक की दूरी तय करेगा। यह अभियान एओसी की राष्ट्र के प्रति दी गई समर्पित सेवाओं की याद में आयोजित किया गया है और यह सशस्त्र बलों की एकता और ताकत को दर्शाता है।

इस अभियान की शुरुआत लखनऊ कैंट में हुई, जहा मध्य कमान के जीओसी-इन-सी, लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर इस अभियान को रवाना किया। अभियान में दो अधिकारी, दो जूनियर कमीशन अधिकारी और पांच सैनिकों की एक टीम शामिल है। जो पहाड़ों, घाटियों और मैदानों से गुजरते हुए 1,974 किलोमीटर की यात्रा करेगी। यह यात्रा न केवल सेना के समर्पण को दर्शाती है, बल्कि देश की भौगोलिक विविधता और अखंडता का भी प्रतीक है।

भारतीय सेना की समृद्ध विरासत और एकता को बढ़ावा

यह यात्रा भारतीय सेना की अटूट प्रतिबद्धता और राष्ट्र के प्रति समर्पण को प्रदर्शित करती है। इसका उद्देश्य भारतीय सेना की समृद्ध विरासत को सम्मानित करना और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है। चयनित मार्ग देश की भौगोलिक विविधता को दर्शाता है, जो सेना की ताकत और दृढ़ता का प्रतीक है।

सेना अधिकारियों द्वारा टीम की सराहना

इस विशेष अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल सेनगुप्ता ने अभियान टीम के सदस्यों की सराहना की और कहा कि सूर्या कमांड द्वारा राष्ट्रवाद, देशभक्ति और राष्ट्रीय सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने एओसी के सभी रैंकों द्वारा दी जा रही सेवाओं की भी प्रशंसा की और सूर्या कमांड के आयुध रसद समर्थन के उच्च मानकों की सराहना की। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ सेना अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने टीम को प्रेरित किया और इस ऐतिहासिक अभियान के प्रति एकजुटता व्यक्त की।   

Tags:    

Similar News