Lucknow News: आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के कर्मियों ने ट्रांसफर नीति के विरोध में मुख्यालय का किया घेराव

Lucknow News: मंगलवार को आर्यावर्त बैंक में हाल ही में लागू की गई ट्रांसफर नीति को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों की नाराजगी बढ़ गई है।

Report :  Santosh Tiwari
Update:2024-07-09 19:04 IST

प्रदर्शन करते कर्मचारी। Photo- Newstrack 

Lucknow News: मंगलवार को आर्यावर्त बैंक में हाल ही में लागू की गई ट्रांसफर नीति को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों की नाराजगी बढ़ गई है। कर्मचारियों ने विरोध जताते हुए मंगलवार को गोमती नगर स्थित प्रधान मुख्यालय का घेराव कर इस नीति को हटाने की मांग की है। वहीं, कर्मचारियों के विरोध को देखते हुए मौके पर पहुंचकर उनसे वार्ता की है। 

आक्रोशित कर्मचारियों ने प्रधान कार्यालय में अध्यक्ष को ज्ञापन देते हुए कई बार हुई प्रबंधन की बैठकों में कर्मचारियों को आश्वस्त किया गया था कि स्थानांतरण करने के दौरान अच्छे परिणाम देने वाले अधिकारियों/ कर्मचारियों का ध्यान रखकर उत्साहवर्धन करने वाले स्थानों पर नियुक्ति दी जाएगी। जिसके बाद समस्त कर्मचारियों और अधिकारियों ने कड़ी मेहनत से बैंक को लाभ दिलाया और बैंक को पीसीए में भी जाने से बचाया। इसके बावजूद प्रधान कार्यालय से बीती 4 जुलाई को जारी ट्रांसफर लिस्ट नियम और निषेधाज्ञा के विरुद्ध पक्षपात व मनमाने रूप से जारी कर दी। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि स्थानांतरण प्रक्रिया अपनाते समय न तो कर्मचारियों के सफलता परिणामों का ध्यान रखा गया है और न ही बैंक के भविष्य और बैंक के व्यवसाय का ख्याल रखा गया। कर्मियों ने अपने ज्ञापन में आगे लिखा कि स्थानांतरण के लिए निर्णय लेते समय कर्मचारियों और अधिकारियों के स्थानांतरण अनुरोध पत्रों का भी ध्यान नहीं रखा गया। यहां तक की विकलांग साथियों, नवजात व छोटे बच्चों की माताओं और पति पत्नियों का दूर और अलग दिशाओं में ट्रांसफर कर दिया है। यह ट्रांसफर ऐसे समय में किया गया है जब बच्चे अपनी पढ़ाई भी शुरू कर चुके हैं।

अधिकारियों और कर्मचारियों में रोष, नीति रद्द करने की मांग

ज्ञापन देते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि इस आदेश के बाद सब लोगों में काफी रोष है। उन्होंने अनुरोध किया है कि स्थानांतरण सूची के अनुसार कर्मियों के ट्रांसफर और उनकी कार्यमुक्ति जल्द से जल्द रोकने का कष्ट करें। कर्मचारियों ने ऐसा न होने पर अपना आंदोलन बड़े स्तर जारी रखने की बात कही है। 

Tags:    

Similar News