UP News: गैसड़ी विधानसभा से विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव का निधन, CM योगी ने जताया शोक

UP News: प्रदेश के बलरामपुर जनपद से समाजवादी पार्टी के विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव का निधन हो गया है। वह गैसड़ी विधानसभा से विधायक थे।

Update:2024-01-26 11:53 IST

गैसड़ी विधानसभा से विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव का निधन (न्यूजट्रैक)

SP MLA Dr. Shiv Pratap Yadav: प्रदेश के बलरामपुर जनपद से समाजवादी पार्टी के विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव का निधन हो गया है। वह गैसड़ी विधानसभा से विधायक थे। डॉ यादव के निधन की जानकारी राजनीति जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है। सपा विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। देर रात इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के गैंसड़ी विधान सभा क्षेत्र के विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी उनके निधन को दुखद बताते हुए परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। 

डॉ. शिव प्रताप यादव का राजनीतिक सफर

गैंसड़ी विधायक डॉ. एसपी यादव (Dr. SP Yadav) समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। वह मुलायम सिंह यादव के काफी करीबी माने जाते थे। 78 वर्षीय डॉ. एसपी यादव का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार सुबह हरियाणा के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। डॉ.एसपी यादव चार बार विधायक और दो बार मंत्री रह चुके थे। श्री यादव 1993, 1997, 2012 व 2022 में बलरामपुर जनपद के गैंसडी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके थे।

डॉ. एसपी यादव साल 1993 में पहली बार गैंसडी से विधायक निर्वाचित हुए और साल 2002 में मुलायम सिंह यादव की सरकार में कृषि राज्य मंत्री बनाए गए। वहीं 2012 में अखिलेश यादव की सरकार में डॉ. एसपी यादव जंतु एवं उद्यान मंत्री व स्वास्थ्य राज्य मंत्री रहे। श्री यादव को तराई के गांधी के नाम से भी जाना जाता था। डॉ. एसपी यादव का अंतिम संस्कार 27 जनवरी को प्रातः 11 बजे राप्ती नदी के सिसई घाट पर किया जाएगा। सपा के वरिष्ठ नेता डॉ. एसपी यादव के निधन पर सभी राजनीतिक दलों ने शोक प्रकट किया है।

Tags:    

Similar News