Kanya Pujan 2024: लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया 2100 कन्याओं का पूजन

Kanya Pujan 2024: सोमवार को चैत्र नवरात्रि की सप्तमी पर लखनऊ में प्रेरणा परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 2100 कन्याओं का पूजन किया।

Written By :  Seema Pal
Update: 2024-04-16 06:11 GMT

Pic -  Newstrack (Ashutosh Tripathi)

Kanya Pujan: चैत्र नवरात्रि में कन्या पूजन का महत्व अधिक है। चैत्र नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन किया जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि कन्या पूजन के बाद ही नवरात्रि की पूजा संपन्न मानी जाती है। नवरात्रि में 9 कन्याओं के पूजन के बाद ही व्रत का पारण करने का विधान है।

लखनऊ में 2100 कन्याओं का पूजन

सोमवार को चैत्र नवरात्रि का सप्तमी दिन है। आज लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार सीएमएस सभागार में प्रेरणा परिवार की ओर से कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 2100 कन्याओं का पूजन किया। पूरा हॉल छोटी कन्याओं से भर गया। मौका नवरात्रि पर्व का था मगर सभी नन्हीं बच्चियां देशभक्ति गीतों पर झूमती दिखाई पड़ीं। बावजूद इसके चैत्र नवरात्रि के सप्तमी के दिन दुर्गा मां की आरती के समय पूरा सभागार भक्तिमय रहा।


राज्यपाल ने बच्चियों के साथ खिंचवाई फोटो

दरअसल, गोमतीनगर विस्तार में प्रेरणा संस्था द्वारा कन्या भोज आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम सी.एम.एस. स्कूल सभागार में सुबह 9 बजे रखा गया था। इसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 2100 से ज्यादा बच्चियों का पहले विधि-विधान से पूजन किया और फिर उन्हें भोजन परोसा। इस दौरान सभी बच्चियां कतारबद्ध थीं। कन्या भोज के बाद आनंदीबेन पटेल ने सभी बच्चियों के साथ फोटो भी खिंचवाई। राज्यपाल के साथ फोटो खिंचवाते समय बच्चियों में काफी उत्साह दिखाई दिया।  

कल है कन्या-पूजन

मंगलवार, 16 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथी मनाई जाएगी। अष्टमी के दिन कन्या पूजन किया जाएगा। अष्टमी तिथि को कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 55 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा बुधवार को चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि है। नवमी के दिन कन्या पूजन सुबह 6 बजकर 27 मिनट से शाम 7 बजकर 71 मिनट तक कर सकेंगे।

Tags:    

Similar News