Holika Dahan 2024: लखनऊ में आज होगा होलिका दहन, जानिए शुभ मुहुर्त

Holika Dahan 2024: आज लखनऊ में होलका दहन किया जाना है। जिसपर भद्रा का साया भी है। यहां जानिए होलिका दहन करने का शुभ मुहूर्त।;

Update:2024-03-24 11:16 IST
लखनऊ में आज होगा होलिका दहन।

लखनऊ में आज होगा होलिका दहन। (Pic: Social Media)

  • whatsapp icon

Holika Dahan 2024: देश भर में होली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार होली 25 मार्च चैत्र मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा पर सोमवार को मनाया जाएगा। होलिका को शुभ मुहूर्त में जलाने से उत्तम लाभ मिल सकते हैं। साथ ही होलिका से उठने वाले धुएं से भी जीवन में सुख-समरिद्धि का अंदाजा लगाया जा सकता है।

शुभ मुहूर्त में करें होलिका दहन

होली के एक दिन पहले रविवार को होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को किया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार होलिका दहन शुभ मुहूर्त में करने से उत्तम परिणाम मिलते हैं। होलिका दहन के लिए भद्रारहित प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा को उचित माना जाता है। रविवार को यह पूर्णिमा सुबह 9 24 से लेकर सोमवार सुबह 11:27 तक रहेगी। रविवार को पूर्णिमा के साथ साथ भद्रा की भी शुरुआत हो जाएगी। जो रात 10:27 पर समाप्त होगी। इसीलिए, होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त रविवार रात 10:27 से 12:12 तक रहेगा।

होलिका के घुएं से मिलेगा संकेत

होलिका दहन से उठने वाले घुएं से ज्योतिषाचार्य शगुन और अपशगुन का अंदाजा लगा सकते हैं। माना जाता है कि अगर घुआं पूरब की दिशा में जाए तो खुशहाली आती है। पश्चिम में जाने से धन में वृद्धि होने के साथ ही फसल खराब होने का संकेत मिलता है। वहीं धुएं का दक्षिण दिशा में जाना बिलकुल ठीक नहीं माना जाता। इस दिशा में जाने से राज्य की सत्ता भंग होने, फसल खराब होने और मंहगाई बढ़ने का संकेत मिलता है।

डुंडी देवी की होती है पूजा

होलिका जलाने से पहले विधि विधान से पूजा अर्चना करना आवश्यक है। होलिका दहन से पहले डुंडी देवी की पूजा की जाती है। इनकी गुलाल, नारियल, कच्चा सूत सहित अन्य सभी पूजन सामाग्री से पूजा करनी चाहिए। इसके बाद ही होलिका दहन हो जिसमें अनाज की बालियां और गोबर के उपले अर्पित किए जाते हैं। कुछ लोग इसे भून कर घर भी ले जाते हैं और होलिका की राख से तिलक भी करते हैं।

Tags:    

Similar News