Lucknow News: गुड़म्बा में तीन अवैध काॅम्पलेक्स व इंदिरा नगर में 30 बीघे में बन रहे रो-हाउस सील

Lucknow News: टीम ने गुड़म्बा व इंदिरा नगर क्षेत्र में कार्यवाही की। इस दौरान अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे तीन व्यावसायिक काॅम्पलेक्स व रो-हाउस को सील किया गया।

Written By :  Santosh Tiwari
Update:2024-09-23 21:34 IST

एलडीए ने की कार्रवाई: Photo- Newstrack

Lucknow News: लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को प्रवर्तन जोन-5 की टीम ने गुड़म्बा व इंदिरा नगर क्षेत्र में कार्यवाही की। इस दौरान अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे तीन व्यावसायिक काॅम्पलेक्स व रो-हाउस को सील किया गया। 

प्रवर्तन जोन-5 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि शिव नारायण यादव व अन्य द्वारा गुड़म्बा के ग्राम-मिश्रपुर में मयूर रेजीडेंसी के बगल में लगभग 2600 वर्गफिट क्षेत्रफल के भूखण्ड पर चार मंजिला व्यावसायिक काॅम्पलेक्स का निर्माण कराया जा रहा था। वहीं, कृष्ण दास व अन्य द्वारा गुड़म्बा में कुर्सी रोड पर ज्ञान डेयरी के सामने लगभग 1200 वर्गफिट क्षेत्रफल के भूखण्ड पर लोवर व अपर ग्राउंड फ्लोर पर दुकानों का निर्माण कराया जा रहा था। इसी तरह अश्वनी कुमार व अन्य द्वारा गुड़म्बा के कल्याणपुर में अंग्रेजी फार्म हाउस में लगभग 3000 वर्गफिट क्षेत्रफल के भूखण्ड पर भूतल व प्रथम तल पर दुकानोें व हाॅल आदि का निर्माण चल रहा था।

इसके अलावा विवेक अग्रवाल व अन्य द्वारा गुड़म्बा के आधार खेड़ा में लगभग 12500 वर्गफिट क्षेत्रफल में 10 रो-हाउस भवनों का निर्माण जारी था। प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किये जा रहे उक्त निर्माण कार्यों के विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए सीलिंग के आदेश पारित किये गये थे। जिसके पालन के लिए सहायक अभियंता शिवा सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता इम्तियाज अहमद व शिव कुंवर द्वारा प्राधिकरण पुलिस व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोेग से उक्त अवैध निर्माणों को सील कर दिया गया।

वहीं, अमर अग्रवाल व अन्य द्वारा इंदिरा नगर में मानस सिटी के बगल में ग्राम-चांदन की भूमि खसरा संख्या-288 पर लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में रो-हाउस भवनों का निर्माण चल रहा था। इसके विरूद्ध भी विहित न्यायालय द्वारा जारी आदेशों के अनुपालन में निर्माण कार्य को पूर्व में सील किया गया था। वर्तमान में विपक्षी द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य कराने का प्रयास किया जा रहा था। जिसे प्रवर्तन टीम ने सोमवार को दोबारा सील किया।

राजधानी लखनऊ के आईआईएम रोड पर सोमवार की शाम को जहरीले करैत सांप ने रेस्क्यू करने गए पर्यावरण सोसायटी के अजहर अंसारी को काट लिया। सांप के डसने के बावजूद उन्होंने सांप को सकुशल रेस्क्यू किया। थोड़ी देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी तो साथियों ने उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। 

Tags:    

Similar News