लखनऊ में उठी 'गुस्ताख़-ए-नबी की एक सजा...' की गूंज, बड़े विवाद का रूप ले रहा 'I Love Muhammad' का पोस्टर वॉर

Lucknow News: लखनऊ में 'I Love Muhammad' पोस्टर और 'गुस्ताख-ए-नबी की एक सजा...' जैसे नारों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।

Update:2025-09-27 11:59 IST

lucknow i love muhammad poster controversy

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से बीते 4 सितंबर को शुरू हुआ आई लव मोहम्मद से जुड़ा विवाद अब प्रदेश के हर जिले तक फैला हुआ दिखाई दे रहा है इसी विवाद की तर्ज पर राजधानी लखनऊ में शुरू हुई पोस्टर जंग 'I Love Mahadev' और 'I Love Yogi' से होते हुए अब विवादित नारों तक पहुंच गई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर इसी मामले से जुड़ा एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लखनऊ युवक हाथों में 'I Love Muhammad' के पोस्टर लेकर सड़क से गुजर रहे हैं और साथ ही 'गुस्ताख़-ए-नबी की एक सजा...' जैसे विवादित नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, Newstrack इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है लेकिन इन नारों के साथ लखनऊ की सड़कों पर दिखाया जा रहा विरोध सियासी गलियारों की हलचल तेज कर रहा है।

लखनऊ के अमीनाबाद का बताया जा रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करने वाले यूजर ने इसे लखनऊ के अमीनाबाद क्षेत्र का बताया है। वायरल वीडियो में कुछ मुस्लिम युवक हाथों में 'I Love Muhammad' के पोस्टर लेकर बीच सड़क से रैली निकालते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, इन युवकों की ओर से मौके पर 'गुस्ताख़-ए-नबी की एक सजा, सर तन से जुड़ा...' जैसे नारे जोर जोर से लगाये जा रहे हैं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो में दिख रहे युवकों को कार्रवाई करने की मांग करने के साथ साथ स्थानीय थाना पुलिस पर भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि आखिर खुलेमार इस प्रकार के नारे लगाते हुए रैली निकालने की इजाजत इन युवकों को किसने दी?

CM योगी भी बने पोस्टर विवाद का हिस्सा, भाजपा नेता ने लगाया पोस्टर

आपको बता दें कि 'I Love Muhammad' विवाद के बीच सोशल मीडिया पर इसके विरोध और समर्थन में चल रहे ट्रेंड के अलावा लखनऊ में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़ा एक पोस्टर भी इसी विवाद के चलते लगाया गया है। इस पोस्टर को भाजपा की यूथ विंग यानी युवा मोर्चा के महामंत्री अमित त्रिपाठी की ओर से लखनऊ के अलग अलग चौराहों पर लगाया गया है। इस पोस्टर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर और बुलडोजर की तस्वीर के साथ I Love Bulldozer और I Love Yogi Adityanath Ji लिखा गया है। जो कि सोशल मीडिया पर सुबह से चर्चा का विषय बना हुआ है।

I Love Muhammad विवाद से जुड़ा नया सियासी एंगल

आपको बता दें कि इस पूरे घटनाक्रम की जड़ कानपुर का 4 सितंबर का विवाद है, जब बारावफात जुलूस के दौरान I Love Muhammad बैनर लगाया गया। विरोध के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और मामला बढ़ता चला गया। कई जगह हिंदू समुदाय ने I Love Mahadev/Mahakaal पोस्टर लगाए। अब लखनऊ में लगे I Love Bulldozer और I Love Yogi Adityanath Ji होर्डिंग्स को इस विवाद का राजनीतिक जवाब माना जा रहा है, जो सीधे तौर पर सीएम योगी की सख्त छवि को केंद्र में रखता है।

Tags:    

Similar News