Lucknow Mutation New Fees: दस हजार में कराएं म्यूटेशन, लखनऊ नगर निगम का बड़ा फैसला

Lucknow Mutation New Fees: आपको बता दें कि पहले भवन की कीमत के हिसाब से एक प्रतिशत म्यूटेशन चार्ज लिया जाता था लेकिन अब फिक्स ₹10000 चार्ज ही लिया जाएगा।

Written By :  Ramkrishna Vajpei
Update:2024-09-14 07:53 IST

Lucknow Mutation New Fees (Pic: Social Media)

Lucknow Mutation New Fees: लखनऊ के बाशिंदों के लिए बड़ी खबर है। नगर निगम ने कई बड़े फैसले लिये हैं। कार्यकारिणी समिति की बैठक में ये फैसले हुए हैं। अगर आप को अपने मकान का Mutation कराना है तो थोड़ा ठहर जाएं। नगर निगम ने Mutation शुल्क के संबंध में बड़ा फैसला लेकर लखनऊ के बाशिंदों को राहत दी है। नए नियमों के मुताबिक आम आदमी अब तक म्यूटेशन के लिए परेशान रहता था। उसकी परेशानी को देखते हुए नगर निगम ने भवन की कीमत के हिसाब से म्यूटेशन चार्ज ना लेते हुए अब फिक्स चार्ज लेने का निर्णय लिया है।

म्यूटेशन चार्ज फिक्स 

आपको बता दें कि पहले भवन की कीमत के हिसाब से एक प्रतिशत म्यूटेशन चार्ज लिया जाता था लेकिन अब फिक्स ₹10000 चार्ज ही लिया जाएगा। खास बात यह है कि अगर म्यूटेशन रक्त संबंध में होना है यानी की मां से बेटे या बेटी के नाम या पिता से पुत्र या पुत्री के नाम तो इसका शुक्ल पूर्व की तरह ₹5000 ही रहेगा। नगर निगम के इस फैसले से लोगों को बहुत राहत मिलेगी हालांकि नए नामांतरण शुल्क का आदेश जारी होने में अभी कुछ महीने लग सकते हैं इसके लिए लोगों को इंतजार करना होगा। आपको बता दें कि नगर निगम अब तक डीएम सर्किल रेट के आधार पर संपत्ति की कीमत का एक प्रतिशत म्यूटेशन चार्ज वसूल रहा था जो काफी अधिक हो जाता था।

पड़ रहा था अतिरिक्त बोझ

2015 में कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिए गए फैसलों के तहत ये चार्ज लिया जा रहा था। इससे लोगों पर अतिरिक्त बोझ भी पड़ रहा था और इसका लोग विरोध भी कर रहे थे। लेकिन अब आवासीय भवन का क्षेत्रफल कितना भी हो नामांतरण शुल्क ₹10000 ही पड़ेगा। इस प्रस्ताव को शासन को भेजा जाएगा, वहां से मंजूरी मिलने के बाद यह लागू हो जाएगा। इसके अलावा 2 सितंबर को नगर निगम सदन की बैठक में इस बात पर सहमति बनी थी कि नगर निगम कई संस्थानों पर लाइसेंस शुल्क लगाएगा, तो पुराने लाइसेंस की दरों में वृद्धि की जाएगी, लेकिन शुक्रवार को हुई बैठक में प्रस्ताव को वापस लेने पर सहमति बन गई है। ये भी जनता के लिए राहत की बात है। 

Tags:    

Similar News