Lucknow Navami 2025: कन्या पूजन से गूंजे घर-आंगन, नवमी पर श्रद्धालुओं ने किया माता रानी का आह्वान
Lucknow Navami 2025: श्रद्धालुओं का मानना है कि कन्या पूजन से घर में सुख-समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
By : Ashutosh Tripathi
Update:2025-10-01 11:50 IST
Lucknow Navami 2025
Lucknow Navami 2025: नवरात्रि के पावन पर्व की नवमी पर व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने अपने घर में कन्या पूजन कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह से ही घरों और मंदिरों में भक्तों ने माता दुर्गा की आराधना की और छोटे-छोटे बालिकाओं को देवी का स्वरूप मानकर उन्हें आदि सहित अपने घर पर बुलाया। परंपरा के अनुसार कन्याओं के चरण धोकर उन्हें विशेष व्यंजन जैसे पूड़ी, चने और हलवे का प्रसाद परोसा गया।