Lucknow News : उफ्फ ये गर्मी... नौतपा में बरसी आग, राजधानी में सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Lucknow News : उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपना क़हर बरपा रखा है, जिससे लखनऊ भी अछूता नहीं है। तेज धूप और भीषण गर्मी के चलते लखनऊ में लॉकडाउन जैसी स्थिति हो गयी है, आसमान से मानों आग बरस रही है।

Update:2024-06-01 16:48 IST

Lucknow News : उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपना क़हर बरपा रखा है, जिससे लखनऊ भी अछूता नहीं है। तेज धूप और भीषण गर्मी के चलते लखनऊ में लॉकडाउन जैसी स्थिति हो गयी है, आसमान से मानों आग बरस रही है। दिन का अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री तक पहुँच जा रहा है।

भीषण गर्मी के कारण राजधानी लखनऊ में सड़कों पर तो मानों लॉकडाउन जैसी स्थिति हो गयी है। भीषण गर्मी ने लोगों को घर में अंदर बैठने पर मजबूर कर दिया हैं। जरूरी काम होने पर ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। गर्मी के कारण दोपहर में सड़कें सूनी हो जा रही है। आलम यह है कि लोगों को दिन और रात में भी गर्म हवा ने परेशान कर दिया है। रात में भी लोग गर्मी की वजह से सो नहीं पा रहे हैं। सुबह आठ बजे ही सूरज की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। लखनऊ की वो सड़कें जो आमतौर पर ग्राहकों से गुलजार रहती हैं, आप तस्वीरों में देखकर अंदाज़ा लगा सकते हैं कि इन दिनों यहां सन्नाटा पसरा है।

गर्मी की तीव्रता को देखते हुए नगर निगम ने रोड पर पानी का छिड़काव कराया गया है। इसके साथ ही जगह-जगह लोगों के लिए पानी पीने की व्यवस्था भी की गई है। नगर निगम में लखनऊवासियों से अपील की है कि कड़ी धूप में घर से कम निकले, ज़रूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें और गर्मी से बचने के लिए समुचित व्यवस्था करके ही निकलें।

Tags:    

Similar News