Lucknow Weather Update Today: राजधानी लखनऊ में तेज धूप के बाद छाए बादल, कभी भी हो सकती है जोरदार बारिश

Lucknow Weather Update Today 8 July 2023: लखनऊ में बारिश के बाद ह्यूमिडिटी बढ़ जाती है। आज भी अधिकतम आर्द्रता 90 प्रतिशत तक जाने की संभावना है। मानसूनी बारिश आगे भी होती रहेगी।

Update: 2023-07-07 22:30 GMT
Lucknow Weather Update Today 8 July 2023 (Social Media)

Lucknow Weather Update Today 8 July 2023: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी रंगत में है। राजधानी लखनऊ में भी बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। प्रदेश के कई जिलों में मौसम साफ होने लगा है। हालांकि, कई जगहों पर आसमान में काले बादल देखे गए। छिटपुट बरसात ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है। विभाग ने पूर्वानुमान में बताया कि, शनिवार (08 जुलाई) को भी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है।

आंचलिक मौसम विभाग के मुताबिक, 11-12 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के करीब-करीब सभी स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं, राजधानी लखनऊ में बादलों की आवाजाही देखी जा रही है। बारिश के आसार हैं। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। इस हफ्ते भी वीकेंड पर मौसम खुशगवार रहेगा।

लखनऊ में उमस करेगी परेशान

लखनऊ मौसम केंद्र की मानें तो लखनऊ में आज शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। एक दिन पहले की तुलना में आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी रहेगी। राजधानी लखनऊ में सुबह से ही धूप निकल आई थी, लेकिन दोपहर के बाद बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। मौसम साफ रहेगा जबकि, शाम तक हल्की बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। इतना है नहीं, दिनभर बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। राज्य के अधिकांश जिलों में कमोबेश यही हालात हैं। दिन में 23 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी। इस बीच आर्द्रता (Humidity) 90 प्रतिशत रहेगी, जिससे उमस का एहसास होगा।

08 से 10 जुलाई तक ऐसा रहेगा मानसून का हाल

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि, आज (8 जुलाई) पश्चिमी यूपी में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है। इसी तरह, रविवार (9 जुलाई) को वेस्ट यूपी में गरज-चमक के साथ लगभग सभी स्थानों पर बरसात देखने को मिलेगी। 10 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादलों की गर्जना और बिजली की चमक के साथ लगभग सभी जगहों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान पूर्वांचल के इलाकों में भी लगभग सभी स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।

विभाग के अनुसार, 11 और 12 जुलाई को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 11 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में लगभग सभी स्थानों पर बारिश हो सकती है। 12 जुलाई को पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में भी गरज-चमक के साथ लगभग सभी स्थानों पर मानसूनी बरसात की संभावना है।

Tags:    

Similar News