Mahant Nritya Gopal Das: महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर, मेदांता ने जारी किया हेल्थ अपडेट

UP News: मणिराम दास की छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर बनी हुई है। नृत्य गोपाल दास को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Update: 2024-09-09 11:09 GMT

महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर (सोशल मीडिया)

UP News: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष व मणिराम दास की छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर बनी हुई है। नृत्य गोपाल दास को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पूर्व उनका उपचार ग्वालियर में चल रहा था। जहां उनकी तबीयत में सुधार न होने पर लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया है।


यूरीनरी समस्या और कम आहार लेने की समस्या के चलते महंत नृत्य गोपाल दास को मेदांता के आईसीयू में डॉ. दिलीप दुबे की निगरानी में भर्ती कराया गया है। सोमवार दोपहर अस्पताल द्वारा जारी किये गये हेल्थ बुलेटिन के अनुसार महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका आईसीयू में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है। 

पिछले कई दिनों से महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत खराब चल रही है। तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें उपचार के लिए ग्वालियर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां स्थिति में सुधार न होने पर महंत नृत्य गोपाल दास को बीते रविवार को राजधानी लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वह आईसीयू में एडमिट है। मेदांता अस्पताल के चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य पर निंरतर निगरानी रखे हुए हैं। इससे पूर्व भी कई बार महंत नृत्य गोपाल दास का मेदांता अस्पताल में उपचार के लिए एडमिट हो चुके हैं।

मेदांता अस्पताल में उनके उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास भी मौजूद हैं। बीते रविवार को महंत कमल नयन दास ने बताया था कि अभी फिलहाल महंत नृत्य गोपाल दास की हालत स्थिर बनी हुई हैं। वह सभी से बातचीत भी कर रहे हैं। लेकिन उनके स्वास्थ्य की चिकित्सकों की टीम निगरानी कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महंत दास का हाल-चाल लेने मेदांता अस्पताल आने पर महंत कमल नयन दास बोले कि उन्हें अभी इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि इससे पूर्व जब भी कभी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए हैं। तब मुख्यमंत्री उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी लेने के लिए आते रहे हैं।  

Tags:    

Similar News