Lucknow News: प्रदेश में जल्द दस्तक देगा मॉनसून, उमस से मिलेगी राहत

Lucknow News: जल्द ही मानसून सोनभद्र होते हुए प्रदेश में प्रवेश करेगा। 25 जून से राजधानी समेत पूरे प्रदेश में बारिश होने की उम्मीद है।

Report :  Abhishek Mishra
Update: 2024-06-24 03:00 GMT

Lucknow News: राजधानी समेत पूरे प्रदेश में मॉनसून का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। पिछले दिनों भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। लेकिन अब मौसम बदलने की संभावना है। जल्द ही उत्तर प्रदेश में मॉनसून की दस्तक हो सकती है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश के सोनभद्र से मॉनसून का प्रवेश होगा। इसके बाद प्रदेश में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। 

रिमझिम बारिश के आसार जल्द

लखनऊ में जल्द ही हल्की बारिश होने के आसार हैं। राजधानी समेत पूरे प्रदेश में मॉनसून जल्द शुरू होगा। मौसम विभाग की माने तो सोमवार यानी आज से प्रदेश में रिमझिम बारिश शुरू हो सकती है। बीते रविवार को राजधानी में बारिश हुई। जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। इसके बाद से ही राजधानी उमस बरकरार है। शहर में उमस होने के कारण बारिश के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी है। 

हल्की बारिश के बाद उमस जारी

राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह शनिवार से अधिक तापमान रहा। उमस की वजह से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। अब सोमवार या मंगलवार को हल्की धूप के बीच बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। जिससे उमस से राहत मिल सकती है। बीते सप्ताह कुछ जगहों पर बादल की गरज के साथ बारिश हुई। लेकिन बरसात रुक जाने से उमस बढ़ गई। 

25 जून से शुरू होगी बारिश

प्रदेश के वाराणसी, कानपुर, बरेली जैसे शहरों में पिछले दिनों बरसात भी हुई। वाराणसी में सबसे ज्यादा बारिश हुई। शहर में 12.7 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है। मौसम वैज्ञानिक कहते हैं कि अभी मानसून उत्तर प्रदेश में नहीं पहुंचा है। जल्द ही मॉनसून सोनभद्र होते हुए प्रदेश में प्रवेश करेगा। 25 जून से राजधानी समेत पूरे प्रदेश में बारिश होने की उम्मीद है। 

Tags:    

Similar News