Lucknow News: लखनऊ नगर निगम की महिला कर्मचारियों ने LSA के ठेकेदार पर लगाया अभद्रता का आरोप, कार्यालय से लेकर थाने तक किया प्रदर्शन

Lucknow News Today: नगर निगम की कार्यदायी संस्था LSA ने 1 फरवरी से लखनऊ के ज़ोन 6 में काम शुरू किया। पहले दिन ही नगर निगम की महिला कर्मचारियों ने LSA के ठेकेदार पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।;

Update:2025-02-01 15:49 IST

Lucknow News Today Women Employees of Municipal Corporation ( Pic- Social- Media)

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में नगर निगम की कार्यदायी संस्था LSA ने 1 फरवरी से लखनऊ के ज़ोन 6 में काम शुरू किया। पहले दिन ही नगर निगम की महिला कर्मचारियों ने LSA के ठेकेदार पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। इसके लिए नगर निगम के महिला व पुरुष कर्मचारियों ने नगर निगम जोन 6 के कार्यालय से लेकर चौक थाने तक जमकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि हम इस कम्पनी के साथ मिलकर काम नहीं करना चाहते हैं।

प्रदर्शन की सूचना पाकर मौके ओर पहुंचे नगर निगम व पुलिस के बड़े अधिकारी

नगर निगम की महिला कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने की बात पर प्रदर्शन करने का मामला सामने आते ही अपर नगर आयुक्त अरविंद कुमार राव, कई पार्षद, अलग लग जोन से अधिकारी व भारी संख्या में पुलिस बल जोन 6 के कार्यालय पर जमा हो गया। मौके पर ACP चौक, व थाना प्रभारी ठाकुरगंज भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। अफसरों के बीच में हाथों में झाड़ू लेकर नगर निगम के कमर्चारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

महिला कर्मचारियों ने ठेकेदार पर लगाया अभद्रता का आरोप

मौके पर मामूली बातचीत के बाद सैंकड़ों की संख्या में नगर निगम के महिला व पुरुष कर्मचारी चौक थाने पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन में शामिल महिला कर्मचारियों का कहना है कि LSA की टीम ने न केवल नगर निगम के पुरुष सफाई कर्मचारियों से अभद्रता की बल्कि महिला सफाई कर्मचारियों से भी करते हुए कपड़े खींचे और जबरन गाड़ी में बिठाने का प्रयास किया, जिससे नाराज होकर वे चौक कोतवाली आकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर कर्मचारियों को कराया शांत

मामला बढ़ता देख चौक थाने पर मौजूद पुलिस महकमे के अफसरों और नगर निगम के अफसरों ने कर्मचारियों को शांत कराया। नगर निगम के अधिकारियों का इस मामले पर कहना है कि यही ऐसा है तो ये बर्दाश्त से बाहर है। जल्द ही इस मामले की जानकारी नगर निगम के उच्चाधिकारियों को देकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। कार्रवाई का आश्वासन मिलते ही कर्मचारियों ने प्रदर्शन को शांत किया। आपको बता दें कि प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News