Lucknow News: राजनाथ सिंह ने हनुमान सेतु मंदिर में किया दर्शन-पूजन, लिया आशीर्वाद
Lucknow News: तीसरी बार जीतने के बाद पहली बार लखनऊ आने पर एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।;
राजनाथ सिंह ने हनुमान सेतु मंदिर में किया दर्शन-पूजन, लिया आशीर्वाद: Photo- Newstrack
Lucknow News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सांसद बनने के बाद आज यानी शुक्रवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
Photo- Newstrack
Photo- Newstrack
Photo- Newstrack
राजनाथ सिंह ने हनुमान सेतु मंदिर पहुंच कर हनुमान जी के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिए। राजनाथ सिंह लखनऊ से लगातार तीसरी बार सांसद बने हैं। तीसरी बार सांसद चुने जाने के बाद वे आज पहली बार राजधानी लखनऊ पहुंचे हैं।
Photo- Newstrack
Photo- Newstrack
Photo- Newstrack
ढोल नगाड़ों के साथ किया स्वागत
राजनाथ सिंह ने हनुमान सेतु महादेव मंदिर में भी दर्शन किया। वे अपने तीन दिवसीय दौरे पर अपने निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ आए हैं। शनिवार और रविवार को वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगें। यहां एयरपोर्ट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। अपने नेता पर कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश की।
Photo- Newstrack
Photo- Newstrack
Photo- Newstrack
एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बता दें कि राजनाथ सिंह 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी राजधानी लखनऊ से लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए हैं। 2014 में सांसद बनने के बाद वे मोदी सरकार वन में गृह मंत्री बने थे। मोदी टू में उन्हें रक्षा मंत्री का दायित्व सौंपा गया था और मोदी थ्री में भी उन्हें रक्षा मंत्री ही बनाया गया है।