Lucknow News: 'नौकरी करनी है तो पहले धर्म परिवर्तन करो'!, Lulu Mall में चल रहा धर्मांतरण का खेल, महिला कर्मचारी के आरोप सुनकर हो जाएंगे हैरान
Lucknow News: आरोपी मैनेजर ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया और उसके साथ बलात्कार किया। यही नहीं, उसने घटना का वीडियो बनाकर युवती को ब्लैकमेल किया और रकम ऐंठने लगा।
Lucknow News
Lucknow News: उत्तर प्रदेश में छांगुर बाबा धर्मांतरण गिरोह की गिरफ्तारी के बाद अब राजधानी लखनऊ स्थित लुलु मॉल (Lulu Mall) से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मॉल की महिला कर्मचारी ने अपने मैनेजर पर रेप, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव डालने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
रेप के बाद बनाया वीडियो... नौकरी के बदले धर्म परिवर्तन का डाला दबाव
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी मैनेजर ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया और उसके साथ बलात्कार किया। यही नहीं, उसने घटना का वीडियो बनाकर युवती को ब्लैकमेल किया और रकम ऐंठने लगा। जब युवती ने विरोध किया तो सिगरेट से जलाकर, गालियां देकर और मारपीट कर उसे प्रताड़ित किया गया। पीड़िता की ओर से दर्ज एफआईआर में यह भी कहा गया है कि आरोपी मैनेजर लगातार उसे कहता था कि यदि मॉल में नौकरी करनी है, तो इस्लाम धर्म अपनाना पड़ेगा। उसने कई बार हिंदू धर्म और देवी-देवताओं का अपमान किया और उसकी आस्था पर चोट पहुंचाई।
गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी फरहाज उर्फ फराज को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी नॉर्थ निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपी पर बलात्कार, धमकी, जान से मारने की धमकी, और जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया है। वहीं Lulu Mall प्रबंधन की तरफ से अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
धर्मांतरण के एंगल से जांच कर रही पुलिस, नेटवर्क का लगाया जा रहा पता
शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी का संबंध कई संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट्स और कुछ कथित धर्मांतरण नेटवर्क से भी हो सकता है। गौरतलब है कि यह घटना छांगुर बाबा धर्मांतरण कांड के सामने आने के तुरंत बाद प्रकाश में आई है। सूत्रों के अनुसार, छांगुर बाबा के गिरोह से जुड़े कई राज्यों में मौलाना, एनजीओ और फंडिंग नेटवर्क सक्रिय हैं जो लव जिहाद, ब्लैकमेलिंग और लालच के जरिए धर्मांतरण का रैकेट चला रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की साइबर फॉरेंसिक जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा तो नहीं है।