Akhilesh Yadav Birthday: सपा छात्रसभा ने रिवरफ्रंट पर जलाए 21 सौ दीये

Akhilesh Yadav Birthday: अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सोमवार को शहर के गोमती रिवरफ्रंट पर समाजवादी छात्र सभा की ओर से 21 सौ दीये जलाए गए।

Report :  Santosh Tiwari
Update: 2024-07-01 15:02 GMT

दीप प्रज्ज्वलन के दौरान समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ता। Photo- Newstrack 

Akhilesh Yadav Birthday: अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सोमवार को शहर के गोमती रिवरफ्रंट पर समाजवादी छात्र सभा की ओर से 21 सौ दीये जलाए गए। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने बताया कि आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। आज संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं। इसमें हम लोगों ने मिलकर सरसों के तेल से 21 सौ दीपक प्रज्ज्वलित किए हैं। दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम में सपा नेत्री एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी पूजा शुक्ला, छात्र सभा के अनिल यादव मास्टर, विक्रम यादव, धीरज श्रीवास्तव, सुधीर मौर्या, मंतशा खान, ममता शर्मा, अवनीश यादव, असगर अली, सुहैल अहमद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, दिन में सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर ढोल नगाड़ों के साथ धूमधाम से अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। साथ ही बड़ी संख्या में भंडारों का भी आयोजन किया गया। 

प्रदेश भर में हुए विभिन्न आयोजन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिवस के अवसर पर आज लखनऊ के साथ ही प्रदेश भर में विभिन्न आयोजन हुए। साथ ही आज से प्रदेश भर में पीडीए पेड़ अभियान भी शुरू हुआ। जिसके तहत आज से आगामी 7 जुलाई तक कार्यकर्ताओं की ओर से पर्यावरण बचाने हेतु पौधरोपण किया जाएगा।

कल दिल्ली रवाना होंगे अखिलेश 

सोमवार को अखिलेश यादव को दिल्ली जाना था लेकिन जन्मदिन की बधाई देने के लिए प्रदेश भर से कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे। इसी को देखते हुए उन्होंने आज दिल्ली जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया। जानकारों के अनुसार अब वह मंगलवार को संसद सत्र में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना होंगे।

Tags:    

Similar News