SBSP Membership Drive: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, हजारों पार्टी में शामिल

SBSP Membership Drive: सुभासपा ने राजधानी लखनऊ में मुस्लिम समाज के हजारों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाकर अपनी राजनीतिक सक्रियता का बड़ा संदेश दिया।

Update:2026-05-18 16:01 IST

SBSP OP Rajbhar News (Social Media).jpg

Lucknow News: आगामी चुनावी माहौल के बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने राजधानी लखनऊ में मुस्लिम समाज के हजारों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाकर अपनी राजनीतिक सक्रियता का बड़ा संदेश दिया। हजरतगंज स्थित विधायक निवास ए-1, 6 पार्क रोड में आयोजित भव्य सदस्यता ग्रहण समारोह में सुभासपा अध्यक्ष Om Prakash Rajbhar ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा केवल डर और नफरत की राजनीति कर रही है, जबकि वर्तमान सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी धर्मों और वर्गों को योजनाओं का लाभ दे रही है।

बड़ी संख्या में मुस्लिम शामिल

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे मुस्लिम समाज के लोगों ने सुभासपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता अभियान का नेतृत्व खुर्शीद आलम ने किया। समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. अरविंद राजभर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सुभासपा नेताओं ने दावा किया कि प्रदेश में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और विभिन्न समाजों के लोग पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर जुड़ रहे हैं।

हर वर्ग को योजनाओं का लाभ

ओम प्रकाश राजभर ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंच रहा है और किसी भी योजना में धर्म या जाति के आधार पर भेदभाव नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन जनता अब विकास और सामाजिक भागीदारी की राजनीति को समझ चुकी है।

सपा केवल डराकर फायदा लेना चाहती है

उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा केवल एक विशेष वर्ग को डराकर राजनीतिक फायदा लेना चाहती है, लेकिन अब मुस्लिम समाज भी विकास और हिस्सेदारी की राजनीति के साथ आगे बढ़ रहा है। राजभर ने कहा कि सुभासपा सामाजिक न्याय, भागीदारी और गरीबों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी।

कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह

कार्यक्रम के दौरान समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। पार्टी नेताओं ने इसे सुभासपा के विस्तार और आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम बताया। समारोह में शामिल लोगों ने पार्टी नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए प्रदेश में सामाजिक समरसता और विकास की राजनीति को मजबूत करने की बात कही।

Tags:    

Similar News