Lucknow News: नवयुग में हुआ विशेष सम्मान समारोह, 83 एनसीसी कैडेट्स को मिले सर्टिफिकेट

Navyug Kanya Mahavidyalay: कॉलेज प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय ने कहा कि अनुशासित जीवन जीने के साथ-साथ एक एनसीसी कैडेट के रूप में सदैव समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

Report :  Abhishek Mishra
Update: 2024-07-12 14:00 GMT

Lucknow News: नवयुग कन्या महाविद्यालय में 19 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी विंग की ओर से विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 19 बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल दीपक कुमार मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहे। इसमें कुल 83 कैडेट्स को एमसीसी बी और सी सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

विशेष सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

नवयुग में शुक्रवार को एनसीसी कैडेट्स के सम्मान के लिए विशेष सम्मान समारोह हुआ। यहां वर्ष 2024 में आयोजित एनसीसी की प्रमाण पत्र परीक्षा में उत्तीर्ण कैडेट्स को बी और सी प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम के बाद पर्यावरण संरक्षण के लिए कॉलेज में पौधरोपण भी किया गया। मुख्य अतिथि 19 बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल दीपक कुमार ने कहा कि कैडेट्स को सदैव देश के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए। एनसीसी में मिले प्रशिक्षण से विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनना चाहिए। जीवन में आने वाली प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना डट कर करना चाहिए।

एनसीसी कैडेट्स को दिए गए सर्टिफिकेट

कॉलेज प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय ने कहा कि अनुशासित जीवन जीने के साथ-साथ एक एनसीसी कैडेट के रूप में सदैव समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि समारोह में 42 कैडेट्स को बी प्रमाण पत्र और 41 कैडेट्स को सी प्रमाण पत्र दिए गए। कुल 83 कैडेट्स को परीक्षा में सफल होने पर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जिसमें 30 से अधिक कैडेट्स को एनसीसी प्रमाण पत्र परीक्षा में ए ग्रेड प्राप्त हुआ है। कॉलेज की एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर मेजर डॉ. मनमीत कौर सोढ़ी ने बताया कि कैडेट पल्लवी मिश्रा, मनु तिवारी, वर्षा यादव, भव्या सक्सेना, हर्षीन कौर और अंशिता मिश्रा का विभिन्न सेवाओं में चयन हुआ। विशेष सम्मान समारोह के मौके पर 19 बटालियन से सूबेदार दीपेंद्र राय, नायक पाटिल एसए समेत कई अन्य उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News