UP News: सुभासपा ने राघवेंद्र द्विवेदी को बनाया प्रदेश प्रवक्ता

UP News: जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने कहा कि जो लोग अब तक किसी भी जनकल्याणकारी नीतियों से वंचित रहे हैं, उनको इसका लाभ दिलाया जाएगा।

Newstrack :  Network
Update: 2024-08-13 15:52 GMT

 सुभासपा ने राघवेंद्र द्विवेदी को बनाया प्रदेश प्रवक्ता: Photo- Social Media

UP News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने राघवेंद्र द्विवेदी को प्रदेश प्रवक्ता बनाया है। पार्टी द्वारा जारी संगठन नियुक्ति की सूची में राघवेंद्र द्विवेदी को प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया है। यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद राघवेंद्र द्विवेदी ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने फिर से उनको प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपकर उन पर जो विश्वास जताया है वो उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि वे पहले भी सुभासपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाया है और अब यह जिम्मेदारी और अधिक महत्व रखती है। इसलिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ हर व्यक्ति तक केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को पहुंचाया जाएगा।

उनको लाभ दिया जाएगा

जिम्मेदारी मिलने के बाद राघवेंद्र द्विवेदी ने कहा कि जो लोग अब तक किसी भी जनकल्याणकारी नीतियों से वंचित रहे हैं, उनको इसका लाभ दिलाया जाएगा। द्विवेदी ने अपनी नियुक्ति पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर अरविंद राजभर, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर, प्रदेश अध्यक्ष प्रेम चंद कश्यप, पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष बिच्छेलाल राजभर सहित सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वह अपना दायित्व बड़ी लग्न व जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे और पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने में हर संभव प्रयाय करेंगे।

Tags:    

Similar News