Lucknow News: 'द भारत लैब' की रिपोर्ट में खुलासा, ईवी गाड़ियों की खरीद में यूपी सबसे आगे

Lucknow News: रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2023 में यूपी में कुल दो लाख 77 हजार 837 यूनिट्स ईवी की बिक्री हुई है।

Report :  Abhishek Mishra
Update: 2024-08-02 13:30 GMT

Lucknow News: उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक गाड़ियों की खरीद में सबसे आगे है। इस क्षेत्र में प्रदेश क्रांति ला रहा है। प्रदेश में बीते वर्ष 2023 में सबसे अधिक ईवी के पंजीकरण हुए हैं। देश में ऐसा करने वाला यूपी पहला राज्य बन गया है। इसके बाद महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्य आते हैं। यह तथ्य लखनऊ विश्वविद्यालय और रिडिफ्यूजन की ओर से स्थापित 'द भारत लैब' के 'द भारत ईवी वेव' नामक रिपोर्ट में सामने आया है।

दो लाख से अधिक यूनिट बिकीं

रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2023 में यूपी में कुल दो लाख 77 हजार 837 यूनिट्स ईवी की बिक्री हुई है। इसमें ई-श्री व्हीलर्स दो लाख 32 हजार 601 यूनिट, ई-टू व्हीलर्स 40 हजार दो सौ अड़सठ, ई-फोर व्हीलर्स चार हजार आठ सौ छियालिस और 50 यूनिट ई-बस शामिल हैं। इसमें ई-श्री व्हीलर्स की हिस्सेदारी 81.62 प्रतिशत है। भारत लैब की रिपोर्ट में बताया गया है कि दो फरवरी, 2024 तक देश में सबसे अधिक पब्लिक चार्जिंग स्टेशन वाला राज्य कर्नाटक है। यहां 5130 ऑपरेशनल पीसीएस हैं। इसके बाद महाराष्ट्र 3083, दिल्ली 1886, उत्तर प्रदेश में 583 पीसीएस हैं। रिपोर्ट के अनुसार देश की 25 प्रतिशत महिलाएं पेट्रोल और डीजल गाडियों की जगह ईवी को तरजीह दे रही हैं। इसके पीछे कारण पर्यावरण के प्रति जागरूकता, चलाने में आसानी और ऑनरशिप है। जिसकी वजह से महिलाओं को यह गाड़ी पसंद है।

ग्रीन और क्लीन सिटी बनने की ओर लखनऊ

'द भारत ईवी वेव' रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ शहर को ग्रीन और क्लीन बनाने के लिए नगर निगम ने 1400 सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट व्हीकल लगा रखे हैं। इसमें डोर टू डोर कूडा उठाने के लिए ई-थ्री व्हीलर्स टेम्पो का इस्तेमाल किया जा रहा है। जो एक बार चार्ज करने पर 100 से 150 किमी का सफर आसानी से तय कर रही हैं। जाहिर है कि यह पर्यावरण के लिहाज से काफी बेहतर है। देश भर में 50 फीसदी बढ़ी बिक्री ईवी की भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। 2023 में ईवी की बिक्री में 50 फीसदी का इजाफा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2022 में ईवी की बिक्री 1.02 मिलियन थी। वह साल 2023 में बढ़कर 1.5 मिलियन हो गई। जाहिर है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या तेजी से देश में बढ़ रही | है। लोग पर्यावरण के लिहाज से इसे मुफीद मान रहे हैं इसलिए इसे खरीद रहे हैं।

'द भारत लैब' का अनूठा समझौता

एलयू कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने बताया कि 'द भारत लैब' एलयू और रेडिफ्यूजन के बीच अनूठा समझौता है जो आज के भारत पर समय-समय पर अपनी रिपोर्ट पेश करता है। इलेक्ट्रिक व्हीकल सभी की प्राथमिकताओं में शुमार हो रहा है। इसलिए ऐसी रिपोर्ट सरकार, नीति निर्माताओं और निजी कंपनियों के लिए महत्व रखती हैं।

Tags:    

Similar News