Lucknow News: करवाचौथ को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह, शहर के बाजार हुए गुलज़ार

Lucknow News: आलमबाग, पत्रकारपुरम, हजरतगंज जैसी बड़ी बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं की भरी भीड़ उमड़ी हुई है। यहां महिलाओं ने पूजा कैलेंडर, पूजा सामग्री जिसमें पूजा के लिए करवा, छलनी, दीया, फूलबत्ती और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री की खरीदारी की है।

Report :  Abhishek Mishra
Update:2024-10-19 19:30 IST

करवाचौथ को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह (Photo Source: Ashutosh Tripathi)

Lucknow News: राजधानी में करवाचौथ की खरीदारी करने के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में बाजार पहुंच रही हैं। शहर के बाजारों में त्योहार को देखते हुए रौनक छाई हुई है। महिलाएं व्रत के लिए सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। इसके अलावा हाथों में मेंहदी लगवाने के लिए भी कई दुकानों पर महिलाओं की आवाजाही लगी हुई है।


महिलाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

करवाचौथ के लिए महिलाएं लखनऊ के अलग अलग बाजारों में सामान लेने निकली हैं। अमीनाबाद, आलमबाग, पत्रकारपुरम, हजरतगंज जैसी बड़ी बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं की भरी भीड़ उमड़ी हुई है। यहां महिलाओं ने पूजा कैलेंडर, पूजा सामग्री जिसमें पूजा के लिए करवा, छलनी, दीया, फूलबत्ती और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री की खरीदारी की है। इसके अलावा महिलाओं ने श्रृंगार की वस्तुओं में कांच की लाल चूड़ियां, बिछिया, पायल, लाकेट और चूड़ा सहित विभिन्न प्रकार की करवे की थाली खरीदे हैं।



 

मेंहदी लगवाने के लिए उमड़ी महिलाएं 

शहर के गोमतीनगर स्थित पत्रकारपुरम व हजरतगंज मार्केट में महिलाएं अपने हाथों में मेंहदी लगवाने के लिए आ रही है। यहां महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंची। महिलाएं तरह तरह की डिजाइन से अपने हाथों में मेंहदी लगवा रही हैं। बाजार में मेंहदी लगवाने का क्रेज इस कदर देखने को मिल रहा है कि कई महिलाओं को घंटों मेंहदी लगवाने के लिए इंतज़ार करना पड़ रहा है। 


Tags:    

Similar News