Lucknow News: योगी जी मदद कीजिए.., अहिमामऊ में बुलडोजर के आगे बैठीं महिलाएं, लौटे अधिकारी

Lucknow News: आवास विकास विभाग की टीम बुलडोजर लेकर इलाके में पहुंच गयी। आवास विकास की टीम इलाके में अवैध निर्माण को खाली कराने पहुंची थी।

Update: 2024-08-03 11:08 GMT

लखनऊ के अहिमामऊ में बुलडोजर के आगे बैठीं महिलाएं (न्यूजट्रैक)

Lucknow News: राजधानी के अहिमामऊ इलाके में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया। जब आवास विकास विभाग की टीम बुलडोजर लेकर इलाके में पहुंच गयी। आवास विकास की टीम इलाके में अवैध निर्माण को खाली कराने पहुंची थी। लेकिन टीम के पहुंचते ही महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं बुलडोजर के सामने आ गयी। महिलाओं ने विरोध को देखते हुए टीम को वापस लौटना पड़ा। 

हमारे पास कागजात हैंः महिलाएं

अहिमामऊ इलाके में शनिवार को आवास विकास विभाग की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची। आवास विकास ने पहले ही अवैध निर्माण के लगभग 150 मकानों पर नोटिस लगाई गई थी। अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए आवास विकास विभाग की टीम बुलडोजर लेकर शनिवार को अहिमामऊ इलाके में पहुंची। इस दौरान आवास विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर मौजूद थी। जैसे ही टीम इलाके में पहुंची। बड़ी संख्या में क्षेत्र में रहने वाली महिलाएं वहां पहुंच गयीं और बुलडोजर के आगे बैठ गयीं।

महिलाओं का कहना था कि उनके पास जमीन के कागजात हैं। साथ ही महिलाओं ने अपने घरों की रजिस्ट्री की कॉपी भी दिखायी। उन्होंने रजिस्ट्री की कॉपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर चिपका लहराया। जिस पर लिखा हुआ था कि योगी जी मदद कीजिए..। महिलाओं के विरोध प्रदर्शन को देख आवास विकास विभाग की टीम में अफरा-तफरा मच गयी। महिलाओं के भारी विरोध को देखते हुए टीम को बैरंग ही लौटना पड़ा। आवास विकास की टीम ने क्षेत्र के लोगों को एक सप्ताह का अवसर दिया है। अगर उनके घरों के आगे अवैध निर्माण हुआ है। तो उसे हटा दें।

बिना महिला पुलिस के ही पहुंच गयी टीम

अहिमामऊ में बुलडोजर की कार्यवाही के दौरान आवास विकास विभाग की टीम के साथ पहुंची पुलिस की टीम में महिला कर्मचारी नहीं थे। ऐसे में जब बुलडोजर के आगे महिलाएं बैठ गयीं। तो उन्हें हटाने वाला ही कोई नहीं था। इलाके के लगभग 300 से ज्यादा महिलाएं आवास विकास और पुलिस टीम पर भारी पड़ गयीं। महिलाओं के भारी विरोध प्रदर्शन के आगे आवास विकास टीम को पीछे हटना पड़ा।

Tags:    

Similar News