UP Election 2022: कानपुर की गोविंदनगर सीट से चुनाव लड़ेंगी बिकरू कांड आरोपी खुशी दुबे की मां, सपा में होंगी शामिल

UP Election 2022: बिकरू कांड में जेल में बंद खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी को सपा ने कानपुर की गोविन्दनगर विधानसभा सीट से पार्टी के चिन्ह पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-01-25 05:39 GMT

गायत्री तिवारी (फोटो-सोशल मीडिया)

UP Election 2022: यूपी में विधानसभा चुनावों की वजह से सियासी दलों में हलचल मची हुई है। ऐसे में अब गायत्री तिवारी (Gayatri Tiwari) को सपा में शामिल होने के लिए टिकट का ऑफर दिया गया है। गायत्री तिवारी बिकरू कांड (Kanpur Bikru Kand) में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे (Vikas Dubey) के राइट हैंड अमर दुबे (Amar Dubey) की सास यानी इस कांड में जेल में बंद ख़ुशी दुबे (Khushi Dubey) की मां हैं। जिनको समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की तरफ से आगामी विधानसभा चुनाव (UP Vidhan Sabha Chunav) में टिकट का ऑफर दिया गया है।

बिकरू कांड में जेल में बंद खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी को सपा ने कानपुर की गोविन्दनगर विधानसभा सीट से पार्टी के चिन्ह पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है। ऐसे में खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी ने चुनाव लड़ने के प्रस्ताव पर अपनी मंजूरी भर दी है। इस पर उन्होंने कहा कि वैसे तो अन्य दलों से भी कई प्रस्ताव मिले, लेकिन उन्हें अखिलेश यादव पर भरोसा है।

जेल में बंद अपनी बेटी बाहर निकालना 

चुनाव लड़ने के बारे में गायत्री तिवारी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जेल में बंद अपनी बेटी बाहर निकालना है। सपा ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो एक महीने के अंदर खुशी दुबे को जेल से बाहर निकाला जाएगा। आगे गायत्री तिवारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की तरफ से उन्हें चुनाव लड़ने का प्रस्ताव भी मिला है और वह इसके लिए तैयार भी हैं।

बता दें, इससे पहले गायत्री तिवारी को कांग्रेस की तरफ से भी चुनाव लड़ने का प्रस्ताव मिल चुका है। लेकिन गायत्री तिवारी ने सपा का ऑफर स्वीकार किया है।

गौरतलब है कि कानपुर के चर्चित कांड बिकरू कांड में विकास दुबे और उसके गुर्गे द्वारा 8 पुलिस वालों की नृशंस हत्या की गई थी। इस कांड के बाद पुलिस और एसटीएफ ने विकास दुबे, अमर दुबे समेत कांड के पांच आरोपियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था।

उस दौरान अमर दुबे से कांड के सात दिन पहले ही खुशी दुबे से उसकी शादी हुई थी। इसके बाद पुलिस जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ कि जिस समय खुशी दुबे की शादी हुई, वह नाबालिग थी। वहीं पुलिस ने खुशी दुबे को भी बिकरू कांड में आरोपी बनाया था। पुलिस ने खुशी दुबे पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा था। जो अभी भी जेल में बंद हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


Tags:    

Similar News