Kanpur News: करवा चौथ पर घर जा रही महिला सिपाही से रेप, जानें पूरी वारदात

Kanpur News: जनपद में एक महिला सिपाही के साथ दुराचार की घटना सामने आयी है। पीड़िता का कहना है कि वह करवा चौथ के लिए घर जा रही थी।

Update:2024-10-21 14:16 IST

कानपुर में करवा चौथ पर घर जा रही महिला सिपाही से रेप (सोशल मीडिया)

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में एक महिला सिपाही के साथ दुराचार की घटना सामने आयी है। पीड़िता का कहना है कि वह करवा चौथ के लिए घर जा रही थी। तभी लिफ्ट देने के नाम पर एक शख्स ने उसके साथ रेप किया। महिला सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने दुराचार के आरोपी धर्मेंद्र उर्फ कल्लू पासवार को गिरफ्ता कर लिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी खुद ही पुलिस थाने पहुंचा। लेकिन थाने में जाकर आरोपी ने अपने जुर्म कबूल करने की जगह मोटरसाइकिल चोरी होने की झूठी शिकायत दर्ज करायी। 

मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या जनपद में तैनात महिला सिपाही शनिवार रात कानपुर में करवा चौथ करने के लिए अपने ससुराल जा रही थी। सादी ड्रेस में घर जा रही महिला सिपाही जब पाली चौराहे पर पहुंची तो काफी रात हो चुकी थी। महिला सिपाही का गांव मेन रोड से कुछ ही दूरी पर था। तभी रोड पर एक मोटरसाइकिल सवार आता हुआ नजर आया। महिला ने बाइक सवार से निवेदन किया है कि वह अगर उस तरफ जा रहा हो तो वह उसे भी गांव तक छोड़ दे।

जिस पर आरोपी धर्मेंद्र उर्फ कल्लू पासवान ने महिला सिपाही को बाइक पर बिठा लिया। अभी कुछ ही दूरी पर दोनों पहुंचे थे कि रास्ते में एक जगह ट्यूटवेल आया। बाइक सवार ने महिला सिपाही से कहा कि उसका ट्यूबवेल आ गया है और वह उसे बंद करने जाएगा। इसके बाद वह उसके छोड़ देगा। इतना कहकर बाइक सवार कल्लू ने बाइक को मोड़ दिया। महिला सिपाही को उसकी हरकतों को देखकर शंका हुई और उसने उसे जाने से मना किया।

इस पर कल्लू ने महिला सिपाही के साथ जबरदस्ती शुरू कर दी और उसके कपड़े भी फाड़ दिये। आरोपी ने महिला सिपाही के साथ रेप किया। महिला सिपाही ने रेप का विरोध किया और धर्मेंद की उंगली में काट लिया। महिला के चीखने पर आरोपी मौके से भाग निकला। घटना के संबंध में ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर हरिश्चंद्र ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र उर्फ कल्लू पासवार बेहद चालाक था। उसे यह आभास हो गया था कि महिला थाने में शिकायत करने जरूर जाएगी। इसलिए वह पहले ही थाने पहुंच गया। लेकिन थाने में आरोपी ने अपने जुर्म की बता नहीं बतायी। बल्कि बाइक चोरी होने की गलत शिकायत  की।

इस दौरान महिला सिपाही नजदीकी पुलिस चौकी पहुंची और रेप की घटना की जानकारी दी। महिला सिपाही जब शिकायत दर्ज करा रही थी। तभी पुलिस वाले धर्मेंद्र को बाइक चोरी की जानकारी लेने के लिए उसी थाने में पहुंच गये। आरोपी को महिला सिपाही ने पहचान लिया। महिला सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कल्लू पासवान को गिरफ्तार कर लिया है।  

Tags:    

Similar News