Mahoba News: सिलेंडर के प्रहार से महिला घायल, पति पर लगा आरोप, घायल महिला अस्पताल में भर्ती
Mahoba News: महोबा शहर के समदनगर मोहल्ले में एक पति पर अपनी पत्नी पर सिलेंडर से हमला करने का आरोप लगा है। इस हमले में पत्नी के सिर में गंभीर चोट आई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।;
husband was accused of attacking his wife with cylinder In Samadnagar (Photo: Social Media)
Mahoba News: महोबा शहर के समदनगर मोहल्ले में एक पति पर अपनी पत्नी पर सिलेंडर से हमला करने का आरोप लगा है। इस हमले में पत्नी के सिर में गंभीर चोट आई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला निशा (29) ने अपने पति पंकज पर दूसरी शादी करने की मंशा से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं, पति पंकज ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि सिलेंडर गलती से गिरने के कारण उसकी पत्नी घायल हुई।
प्रेम विवाह कर कोर्ट मैरिज की थी
घायल निशा ने बताया कि उसने समदनगर निवासी और मौदहा डिविजन के कुन्हैटा में ट्यूबवेल ऑपरेटर पंकज से प्रेम विवाह कर कोर्ट मैरिज की थी। लेकिन शादी के बाद पंकज ने उसे अपने घर में नहीं रखा। दोनों अलग-अलग रहने लगे, जिसका फायदा उठाकर पंकज ने दूसरी शादी करने की कोशिश की। निशा ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कर शादी रुकवा दी। इसके बाद दोनों किराए के मकान में रहने लगे। निशा का आरोप है कि इसी दौरान पति ने उसे बेरहमी से पीटा और सिलेंडर से सिर पर हमला कर घायल कर दिया। उसने यह भी आरोप लगाया कि पंकज दूसरी शादी करना चाहता है और उसके ससुराल वाले इसमें उसका उसका साथ दें रहे है।
आपसी विवाद के कारण दोनों अलग-अलग रहने लगे
पति पंकज ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि 1 जुलाई 2022 को उनकी लव मैरिज हुई थी, लेकिन आपसी विवाद के कारण दोनों अलग-अलग रहने लगे। समझौते के तहत दोनों ने दूसरी शादी करने की सहमति दी थी। इसी बीच सरकारी नौकरी के कारण उसका रिश्ता तय हुआ, लेकिन निशा ने पुलिस में शिकायत कर रिश्ता तुड़वा दिया। इसके बाद दोनों फिर से किराए के मकान में रहने लगे और उनका एक-दो माह का बच्चा भी है। घटना के संबंध में पंकज ने बताया कि विवाद के दौरान घर जाने की तैयारी हो रही थी और सामान उठाते समय सिलेंडर गिर गया, जो निशा के सिर पर लगने से वह घायल हो गई।
पत्नी झूठे आरोप लगाकर दबाव बनाना चाहती
पंकज का कहना है कि उसकी पत्नी झूठे आरोप लगाकर दबाव बनाना चाहती है और उसके माता-पिता की संपत्ति पर कब्जा करना चाहती है, जबकि उसके पिता ने उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया है। इस मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और पति से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस दोनों पक्षों के बयानों की सत्यता की जांच करने के बाद उचित कार्रवाई करेगी।