Mainpuri News: अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, 16 तमंचे बरामद

Mainpuri News: लोकसभा चुनाव के पहले मैनपुरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-04-22 11:11 GMT

गिरफ्तार आरोपी। (Pic: Newstrack)

Mainpuri News: यूपी की मैनपुरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर छापा मारा और भारी मात्रा में अवैध तमंचा बरामद किया है। वहीं इसी के साथ दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है।

चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मैनपुरी जिले में लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए पुलिस लगातार काम करते हुए दिखाई दे रही है। ऐसे में पुलिस अवैध शस्त्र और अवैध शराब के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई करने में लगी हुई है। ऐसा ही कुछ किशनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत देखने को मिला जहां पर पुलिस ने एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि किशनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की कुछ लोग अवैध शस्त्र बनाने का काम कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इसी के साथ-साथ उनके पास से भारी संख्या में हथियार बरामद किए गए।

पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी

किशनी पुलिस के द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने को लेकर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि हमारी पुलिस ने एक बड़ा सराहनीय कार्य किया है। लोकसभा चुनाव से पहले अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों अभियुक्त में से एक अभियुक्त मैनपुरी जिले का रहने वाला है जबकि दूसरा मध्य प्रदेश का रहने वाला है। इनके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किया गया, जिसमें 16 अवैध तमंचे, 7 अर्ध निर्मित तमंचे, 9 जिंदा कारतूस, इसी के साथ-साथ तमंचों को बनाने वाला सामान भी बरामद किया गया है। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई और उनको जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम किया गया।

Tags:    

Similar News