रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा हो सकते हैं UP BJP अध्यक्ष,शाह-राजनाथ राजी

Update: 2016-03-17 11:58 GMT

लखनऊ: यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को लेकर काफी समय से माथा पच्ची कर रहे पार्टी आलाकमान ने रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को ये पद देना तय कर लिया है। मनोज सिन्हा अध्यक्ष अमित शाह और होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह की पसंद बताए जा रहे हैं।

जल्द संभालेंगे कामकाज

-मनोज सिन्हा,अखिल भारतीय विधार्थी परिषद (एबीवीपी) से बीजेपी में आए थे।

-बीजेपी सूत्रों ने newztrack.com को बताया कि सिन्हा को अध्यक्ष बनाने का संकेत आलाकमान की ओर से दिया जा चुका है।

-वे जल्द ही अपना काम संभाल लेंगे। मनोज आरएसएस के भी करीबी रहे हैं।

-यूपी में विधानसभा चुनाव अगले साल होने हैं और पार्टी रणनीति तय करने में लगी है।

-इसलिए अध्यक्ष की ज्यादा जरूरत महसूस की जा रही है।

जाति नहीं योग्यता देखी

-गाजीपुर से सांसद मनोज भूमिहार जाति से हैं, जिसका यूपी में कोइ्र बड़ा जनाधार नहीं है।

-लेकिन उन्हें एक अच्छा रणनीतिकार माना जाता है। मनोज 1989 से 1996 तक बीजेपी नेशनल कौंसिल के सदस्य रह चुके हैं।

-उन्होंने 1996,1999 ओर 2014 में लोकसभा का चुनाव जीता।

अध्यक्ष के लिय कई नाम पर हुई थी चर्चा

-अध्यक्ष पद के लिए धर्मपाल सिंह, केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, संतोष गंगवार, लखनऊ के मेयर और उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा के नाम पर चर्चा हुई थी।

-धर्मपाल सिंह लोध जाति के हैं। कल्याण सिंह और उमा भारती भी इसी जाति से आती हैं।

-हालांकि इन दोनों के नाम पर चर्चा नहीं हुई, लेकिन धर्मपाल के नाम पर उनकी जाति के ही कई नेता उसके नाम पर सहमत नहीं थे।

Tags:    

Similar News