UP Election 2022: मायावती का जनता को बड़ा संदेश, सपा, भाजपा व कांग्रेस के बहकावे में ना आएं आप लोग

UP Election 2022: आज पत्रकार वार्ता के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि आज पूरे प्रदेश के विधानसभा सीटों के जिम्मेदार पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। बैठक के दौरान सभी जरूरी मुद्दों पर समीक्षा की जाएगी।;

Published By :  Shreya
Update:2021-12-23 12:08 IST

मायावती  (फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक) 

UP Election 2022: बसपा अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने आज कहा कि अयोध्या के जमीन मामले (Ayodhya Land Purchase) को केंद्र सरकार और प्रदेश जांच कराकर खरीद को कैंसिल करे। यह बड़ा मामला है। मायावती ने यह भी कहा कि आने वाले चुनाव में जनता किसी के बहकावें में न आये। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी (SP), भारतीय जनता पार्टी (BJP,) कांग्रेस (Congress) और बसपा सरकारों (BSP Government) के कार्यकाल की तुलना में सबसे अच्छा काम बसपा सरकार में किया गया।

आज पत्रकार वार्ता के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने कहा कि आज पूरे प्रदेश के विधानसभा सीटों (UP Vidhan Sabha Seat) के जिम्मेदार पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। बैठक के दौरान सभी जरूरी मुद्दों पर समीक्षा की जाएगी। जिसके तहत प्रत्येक विधानसभा की सीट पर पार्टी के सभी पोलिंग बूथों पर पदाधिकारियों के चुनाव की तैयारियों को लेकर चल रहे सम्मेलनों की रिपोर्ट ली जाएगी।  

मायावती (फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक) 

पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं दी जाएगी जरूरी जानकारी

यूपी की पूर्व सीएम ने कहा कि किसी भी विधानसभा सीट पर कमी मिलने के बाद उसे दूर करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। इस प्रकार से प्रदेश की सभी सीटों पर पार्टी की चुनाव तैयारियों को लेकर आज विस्तार से रिपोर्ट तैयार जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को तथा उम्मीदवारों को भी किन किन बातों का ध्यान रखना है। उसके बारे में बैठक में आज जरूरी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा अन्य जरूरी दिशा निर्देश दिए जाएंगे।

मायावती (फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक) 

मायावती ने कहा कि इस समय विरोधी पार्टियां किस्म किस्म के साम दाम दंड भेद अपना कर अपने पक्ष में हवा बनाने का काम कर रहे हैं इससे उन्हें सचेत किया जाएगा। मायावती ने कहा कि चुनाव होने तक क्या-क्या जरूरी कदम उठाने हैं। इस बारे में भी पदाधिकारियों को बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा व भाजपा केवल हिंदू मुस्लिम की बात करके अपने अन्य मुद्दों को छिपाने का काम कर रही है इससे भी उनको सचेत किया जाएगा जिससे कि यह लोग अपने क्षेत्र में जाकर जनता को बताएंगे।

मायावती (फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)  

बसपा सरकार के कामों का किया जाएगा उल्लेख

बसपा मुखिया ने कहा के पदाधिकारियों को जनता को इस बात की जानकारी देने की जरूरत है कि भाजपा और सपा की कमियों के साथ ही बसपा सरकार के दौरान किए गए कार्यों का भी उल्लेख करने की बात कही जाएगी। उन्होंने याद दिलाया कि बसपा सरकार की चारों सरकारों में भयमुक्त एवं विकास आयुक्त माहौल बनाने का काम किया है। बसपा सरकार के दौरान कमजोर वर्ग किसानों छोटे व्यापारियों व मजदूरों एवं अन्य मेहनतकश लोगों के हितों का पूरा ध्यान रखा गया।

मायावती ने कहा कि आजादी के बाद प्रदेश की जनता ने सपा भाजपा कांग्रेस और बसपा सभी का कार्यकाल देखा है। अब जनता को फैसला करना है कि किस पार्टी के शासन में बेहतर शासन व्यवस्था रही इसलिए प्रदेश की जनता अब अपने हितों का ध्यान रखकर किसी भी भावना में बहने की जरूरत नही है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News