Meerut News: शादी की सभी रस्में हुईं, लेकिन विदाई के समय दूल्हे ने की होंडा शाइन बाइक की डिमांड, फिर जो हुआ...

Meerut News: मेरठ में एक दूल्हे ने विदाई के समय दहेज में बाइक माँग ली। जिसके बाद लड़की पक्ष के लोगों में हलचल मच गई।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2023-02-27 13:43 GMT

Dowry in Meerut (social media)

Meerut News: दहेज प्रथा को अभिशाप माना जाता है इसकी रोकथाम के लिए सरकार ने कानून भी बनाया है, लेकिन बावजूद इसके दहेज लोभी अपनी हरकत से बाज नहीं आते। उत्तर प्रदेश के मेरठ में दहेज लोभियों को दुल्हन ने करारा सबक सिखाकर मिसाल पेश की है। दरअसल, दहेज में बाइक ना मिलने पर नाराज दूल्हा अपना आपा खो बैठा और उसने दुल्हन के परिजनों से अभद्रता कर डाली। हालांकि दुल्हन के परिवार वालों ने काफी मिन्नतें की लेकिन दहेज लोभी दूल्हा शांत नहीं हुआ। दुल्हें की इस हरकत की जानकारी दुल्हन को मिली तो उसने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। हालांकि पुलिस हस्तक्षेप के बाद दोंनो पक्षों के बीच समझौता हो गया।

घटना मेरठ शहर से सटे थाना इंचौली क्षेत्र के गांव पबला गांव की है। यहां कल रात जलालाबाद गांव से बारात आई थी। फेरे वगैरह सब कुछ शांति और खुशी-खुशी निपट गया। लेकिन आज सुबह विदाई के समय दूल्हे ने होंडा शाइन बाइक की डिमांड कर दी। हालांकि दुल्हन पक्ष स्प्लेंडर बाइक दे रहे थे। दूल्हे ने कहा कि मुझे स्प्लेंडर बाइक अच्छी नहीं लगती। मुझे हौंडा शाइन बाइक चाहिए। जब दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे को समझाया, तो वह विफर गया और उसने दुल्हन के परिजनों से अभद्रता कर डाली। इस पर जैसा कि आरोप है कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसकी बहन, बहनोई, बच्चों सहित सात लोगों को बंधक बना लिया। को बंधकर बना लिया और उसकी पिटाई कर डाली। वहीं दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया।

किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी,जिसके बाद इंचौली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस किसी तरह दूल्हे व उसके परिजनों को थाने लेकर पहुंच गई। यहां दोनों पक्षों के बीच आपस में समझौता हो गया। इसकी पुष्टि थाना इंचौली प्रभारी जितेन्द्र कुमार दूबे ने की है। न्यूजट्रैक से बातचीत में थाना प्रभारी दूबे ने बताया कि दोंनो पक्षों में आपस में किसी बात को लेकर विवाद जरुर हुआ था। लेकिन,बाद में उनमें आपस में समझौता हो गया।

Tags:    

Similar News