Meerut News: नोयडा मे त्यागी के घर पहुंचा सपा का प्रतिनिधि मंडल, विरोध में अखिलेश यादव का पुतला फूंका गया

Shrikant Tyagi Case: उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा आज मेरठ,मवाना,भोला की झाल आदि कई स्थानों पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया

Report :  Sushil Kumar
Update: 2022-09-04 13:45 GMT

Shrikant Tyagi case

Click the Play button to listen to article

Meerut News: श्रीकांत त्यागी प्रकरण में नोयडा मे श्रीकांत त्यागी के घर सपा का प्रतिनिधि मंडल भेजे जाने से नाराज उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा आज मेरठ,मवाना,भोला की झाल आदि कई स्थानों पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर अखिलेश यादव के पुतले फूंके गए।

उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि श्रीकांत त्यागी ने जिस प्रकार एक महिला से जिस तरह से धक्का मुक्की और गाली गलौच की उसको लेकर पूरा देश श्रीकांत के खिलाफ हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल कठोर कार्यवाही करते हुए गाली बाज के खिलाफ एक्शन लिया है। जबकी सपा प्रमुख अखिलेश यादव पीड़ित के बजाय श्रीकांत त्यागी के घर ही डेलिगेशन भेज रहे है।

अमित जानी जो कि शिवपाल यादव की पार्टी की युवा इकाई प्रगतिशील समाजवादी के अध्यक्ष रह चुके हैं ने कहा कि भारतीय राजनीति के इतिहास मे नेता या उनके प्रतिनिधि मंडल पीड़ित के घर ही गये है ऐसा पहली बार हो रहा है जब कोई नेता और उनकी पार्टी गुंडे से हमदर्दी जता रही है। अमित जानी ने आरोप लगाया कि महिला सम्मान के मुद्दे पे अखिलेश यादव को पीड़ित महिला के घर जाना चाहिए था। लेकिन इसके उलट वे गुंडे का साथ दे रहे है।

अमित जानी ने एलान किया कि वे आठ अक्टूबर को लखनऊ मे एक महापंचायत आयोजित करेंगे। जिसमे गुंडों पर लगाम लगाने वाले योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ साथ गुंडे के पक्ष मे खड़े नेताओं के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया जायेगा। अमित जानी ने तंज किया कि ना सिर्फ नई हवा और नई सपा है बल्कि नई गुंडा समर्थन नीति भी अब अखिलेश यादव की पहचान है। अमित जानी के अनुसार आज उनके आव्हान पर उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना कार्यकर्ताओं ने मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा गोंडा, बहराईच, रायबरेली, प्रतापगढ़, बस्ती, बाराबंकी, अमेठी, बनारस, चंदौली, गोरखपुर, सिद्धार्थ नगर, इलाहाबाद, झाँसी, फतेहपुर, कौशाम्बी सहित पूर्वांचल के कई जिलों मे विरोध प्रदर्शन किया।

Tags:    

Similar News